7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलरन के साथ शुभमन गिल ने जमकर पीटा है पैसा, 23 की...

रन के साथ शुभमन गिल ने जमकर पीटा है पैसा, 23 की उम्र में इतनी है संपत्ति!

Published on

नई दिल्ली,

शुभमन गिल…भारतीय क्रिकेट टीम का नया सुपरस्टार…जिसने न्यूजीलैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ अंदाज में दोहरा शतक जड़ इतिहास रच दिया. गिल ने 149 बॉल पर 208 रनों की पारी खेली. इस दौरान 19 चौके और 9 छक्के जमाए. 23 साल के शुभमन गिल  अपनी पारी से पूरी दुनिया में छा गए हैं. मैदान पर खेली उनकी धमाकेदार पारी ने एक ब्रॉन्ड के रूप में उन्हें नई पहचान दे दी है. ये संभव है कि आने वाले दिनों में शुभमन को दिग्गज कंपनियां अपना ब्रॉन्ड एंबेसडर घोषित कर दें. न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले श्रीलंका के विरुद्ध भी गिल ने शानदार शतक जड़ा था. युवा बल्लेबाज गिल करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं. उनके पास कई लग्जरी कारें भी हैं.

अंडर-19 वर्ल्ड से छाए गिल
शुभमन गिल अंडर 19 विश्व कप 2018 में अपनी शानदार बल्लेबाजी के बदलौत सुर्खियों में आए थे. इसके बाद आईपीएल से होता हुआ उनके करियर का सफर टीम इंडिया तक पहुंचा. न्यूजीलैंड के खिलाफ 2019 में गिल ने इंटरनेशल क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में उनका डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न के मैदान पर दिसंबर 2022 में हुआ. गिल ने लगातार अपने खेल से प्रभावित किया. कुछ मैच उनके लिए खराब भी गुजरे, लेकिन टीम मैनजमेंट उनके पीछे खड़ा रहा, जिसका नजीता दोहरे शतक रूप में नजर आया है.

कितनी है संपत्ति?
रिपोर्ट्स के अनुसार, शुभमन गिल लगभग 31 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. BCCI के कॉन्ट्रैक्ट के अनुसार, ग्रेड सी अनुबंध के तहत गिल को हर साल एक करोड़ रुपया मिलता है. इसके अलावा विज्ञापन और आईपीएल से उनकी कमाई होती है. शुभमन गिल के पास एक रेंज रोवर SUV और एक Mahindra Thar भी है. गिल को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 के लिए होने वाली नीलामी से पहले 8 करोड़ रुपये में खरीदा था.

‘मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था’
गिल वनडे इंटरनेशनल में दोहरा शतक जड़ने वाले दुनिया के आठवें और कुल पांचवें भारतीय बल्लेबाज रहे. इस यादगार पारी के लिए गिल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अपनी पारी के बारे में शुभमन गिल ने प्राइज सेरेमनी में कहा, ‘मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा था कि मैं बाहर जाऊं और वह करके दिखाऊं जो मैं करना चाहता हूं. विकेट गिरने के चलते मैं खुलकर बैटिंग करना चाहता था, लेकिन मुझे खुशी है कि मैं अंत में ऐसी बैटिंग कर पाया.’

‘200 के बारे में नहीं सोच रहा था’
शुभमन गिल ने आगे कहा, ‘वास्तव में 200 के बारे में नहीं सोच रहा था, लेकिन एक बार जब मैंने 47वें ओवर में छक्के लगाए, तो मुझे लगा कि मैं कर सकता हूं. इससे पहले मैं उन्हीं गेंदों को खेल रहा था जो मेरे पास आ रही थी. ईशान किशन सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है. मैं वहां था जब उसने अपना वनडे दोहरा शतक बनाया था और यह स्पेशल था. अच्छा लगता है जब आप कुछ करना चाहते हैं और यह नियमित रूप से हो रहा है. मैं इस प्रदर्शन से पूरी तरह संतुष्ट हूं.’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...