9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलबाबर आजम को शुभमन गिल का सीधा चैलेंज, टेंशन में आ गए...

बाबर आजम को शुभमन गिल का सीधा चैलेंज, टेंशन में आ गए होंगे पाकिस्तानी कप्तान

Published on

नई दिल्ली

भारतीय टीम के होनहार ओपनर शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक दोहरा शतक और एक शतक जड़ा। इसके साथ ही उन्होंने कुछ दिनों पहले बनाए गए विराट कोहली के एक रिकॉर्ड को चूर-चूर कर दिया। शुभमन गिल ने सीरीज में 360 रन बनाए, जबकि 3 मैचों की द्विपक्षीय सीरीज में सबसे अधिक रन बनाने का भारतीय रिकॉर्ड 283 रन था, जो विराट कोहली के नाम था। यही नहीं, गिल ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के वर्ल्ड रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली।

दरअसल, बाबर आजम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2016 में लगातार 3 मैचों में शतक जड़ते हुए 360 रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने हाल ही में खत्म हुई श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में 3 मैचा खेलते हुए 283 रन बनाए थे। कोहली ने 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए गए अपने ही 263 रनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा था। वहीं, दूसरी ओर शुभमन गिल का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में रोहित शर्मा का ओपनिंग पार्टनर बनना लगभग पक्का हो गया है।

गिल ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए तीसरे वनडे में पहले विकेट के लिए शानदार 212 रनों की साझेदारी की। इंदौर के ऐतिहासिक होल्कर स्टेडियम में यह न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी वनडे में भारत के लिए सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप रही। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने 2009 में 201 रन की साझेदारी की थी। रोहित ने मैच में जहां वनडे करियर का 30वां शतक जड़ा तो उसके 3 गेंद बाद ही गिल ने भी अपनी सेंचुरी पूरी की। यह युवा ओपनर गजब की फॉर्म में है। पिछले 4 मैचों में वह एक दोहरा शतक सहित 3 शतक जड़ चुके हैं।

मुकाबले की बात करें तो भारतीय टीम ने अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में न्यूजीलैंड को 90 रन से हरा दिया। सीरीज में क्लीन स्वीप के साथ ही टीम इंडिया आईसीसी वनडे रैंकिंग्स में भी टॉप पर पहुंच गई। इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने प्लेयर ऑफ द सीरीज शुभमन गिलऔर कप्तान रोहित शर्मा की शानदार साझेदारी से नौ विकेट पर 385 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम डेवोन कॉन्वे के 138 रन (100 गेंद, 12 फोर, 8 सिक्स) के बावजूद 41.2 ओवर्स में 295 रन बनाकर आउट हो गई। इसके साथ ही भारत ने इस मैदान पर अपना अजेय रेकॉर्ड भी बरकरार रखा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...