6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलअहमदाबाद में शुभमन गिल की आंधी, न्यूजीलैंड के सामने 235 रन का...

अहमदाबाद में शुभमन गिल की आंधी, न्यूजीलैंड के सामने 235 रन का टारगेट

Published on

अहमदाबाद

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले दो मैचों में फ्लॉप रहे थे। लेकिन सीरीज के तीसरे मुकाबले में गिल ने शतक ठोक दिया है। पिछले महीने ही श्रीलंका के खिलाफ गिल ने अपना पहला टी20 इंटरनेशनल मैच खेला था। इस मैच से पहले उनके बल्ले से फिफ्टी भी नहीं निकली थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए. टीम के लिए शुभमन गिल ने 63 बॉल पर 126 रनों की आतिशी शतकीय पारी खेली. कीवी टीम के सामने जीत के लिए 235 रनों का टारगेट है.

बाउंड्री की बरसात की
शुभमन गिल ने 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। भारतीय पारी के 18वें ओवर में गिल ने 54 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। उन्होंने चौके की मदद से अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 35 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की थी। इसके बाद गिल ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिया। उन्होंने इससे पहले घरेलू टी20 में सिर्फ एक ही शतक लगाया था।

सबसे बड़ी भारतीय पारी भी
शुभमन गिल भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले 7वें पुरुष बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, दीपक हुड्डा और सूर्यकुमार यादव भारत के लिए टी20 शतक लगा चुके हैं। गिल 63 गेंदों पर 126 रन बनाकर नाबाद रहे। उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के मारे। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी भारतीय बल्लेबाज की सबसे बड़ी पारी है। विराट कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन बनाए थे।

वनडे में भी किया था कमाल
शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में भी धमाल मचाया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ ही वनडे सीरीज में गिल के बल्ले से दोहरा शतक निकला था। उससे पहले श्रीलंका के खिलाफ भी उन्होंने शतक जड़ा था। वनडे में भारत के लिए सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। लेकिन करियर के पहले 5 टी20 इंटरनेशनल मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे। लेकिन उन्होंने एक ही मैच में इसकी कमी पूरी कर दी।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...