14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलएक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज का नया कमाल, बने...

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज का नया कमाल, बने दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज

Published on

दुबई

एशिया कप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 21 रन देकर छह विकेट लेने वाले भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज एकबार फिर दुनिया के नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। सिराज ने पहली बार इस साल जनवरी में टॉप आईसीसी वनडे रैकिंग हासिल की थी पर मार्च में जोश हेजलवुड ने उन्हें बेदखल कर दिया था। श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर निकालते हुए सिराज ने आठ रेटिंग पॉइंट्स की बढ़त हासिल की है। फाइनल में मेजबान श्रीलंका सिर्फ 50 रन पर ही सिमट गया था और भारत ने 6.1 ओवर में ही पूरे 10 विकेट से जीत हासिल करते हुए एशिया कप की ट्रॉफी उठाई थी।

दक्षिण अफ्रीका के स्पिनर केशव महाराज भी इस हफ्ते की अपडेटेड रैंकिंग में ऊपर उठे हैं। इस रैकिंग में एशिया कप फाइनल के अलावा दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज के साथ-साथ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के आखिरी दो मैच के रिकॉर्ड्स भी शामिल किए गए हैं। महाराज के बूते ही साउथ अफ्रीका ने शुरुआती दो वनडे गंवाने के बाद अंतिम तीन मैच में जोरदार पलटवार किया और श्रृंखला अपने नाम की। महाराज ने आखिरी मैच में 33 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे वह 15वें स्थान पर पहुंचन गए, जो उनकी पिछली करियर की बेस्ट रैकिंग से 10 स्थान ऊपर है।

रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले अन्य गेंदबाजों में अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब-उर रहमान (दो स्थान ऊपर चौथे स्थान पर) और राशिद खान (तीन स्थान ऊपर पांचवें स्थान पर) शामिल हैं। इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स 11वें स्थान पर हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के लुंगी एनगिडी 21वें स्थान पर हैं।

बल्लेबाजों की बात करें तो दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन और इंग्लैंड के डेविड मालन चार्ट में बड़े मूवर्स हैं। सेंचुरियन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्लासेन की 174 रन की पारी ने उन्हें पहली बार टॉप-10 में पहुंचा दिया है, जबकि डावि़ मलान सीरीज में खेले गए तीन मैच में 277 रन बनाकर करियर के सर्वश्रेष्ठ 13वें स्थान पर हैं।

द ओवल में इंग्लैंड का अब तक का सर्वोच्च स्कोर 182 रन बनाने के बाद बेन स्टोक्स को 13 स्थान का फायदा हुआ और वह बल्ले से 36वें स्थान पर आ गए। साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर (चार पायदान ऊपर 17वें), श्रीलंका के चरिथ असलांका (दो पायदान ऊपर 28वें), बांग्लादेश के शाकिब-अल-हसन (पांच पायदान ऊपर संयुक्त 29वें) और ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर एलेक्स कैरी (तीन पायदान ऊपर संयुक्त 29वें स्थान पर) ) बल्लेबाजी रैंकिंग में आगे बढ़ने वाले अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...