32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेलतो रोहित के बाद यह खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान, केएल...

तो रोहित के बाद यह खिलाड़ी होगा टीम इंडिया का कप्तान, केएल राहुल का कट गया पत्ता!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है। इस मुकाबले में भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने नाबाद 82 रनों की पारी खेली। सिर्फ विराट ही नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ इस जीत में हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह और भुवनेश्वर का भी अहम योगदान रहा। हार्दिक ने तो गेंद के साथ-साथ बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने ना सिर्फ 40 रनों की पारी खेलकर कोहली के साथ शतकीय साझेदारी की बल्कि गेंदबाजी में तीन विकेट भी लिए।

हालांकि मेलबर्न में मिली जीत में विराट कोहली की ही हर तरफ चर्चा रही लेकिन पाकिस्तान के दिग्गज पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम और वकार यूनुस ने हार्दिक पंड्या से काफी प्रभावित नजर आए। यहां तक कि उन्होंने पंड्या को भविष्य का कप्तान बता दिया।

पाकिस्तान के एक टीवी चैनल पर चर्चा के दौरान पूर्व कप्तान मिस्बाह उल हक ने कहा, ‘हार्दिक पंड्या को आप देखे तो वह पहली बार शायद कप्तानी की वह भी आईपीएल में और जिस तरह से उन्होंने टीम को संभाला वह काबिले तारीफ है। इससे अंदाजा होता है कि वह कैसे दबाव को संभाला। इसके अलावा वह टीम में एक फिनिशर की भूमिका में भी दिखे और फिनिशर आप टीम में तभी हो सकते हो जब आप मानसिक रूप में मजबूत हो।’

इस चर्चा के बीच में वकार यूनुस ने कहा, ‘मुझे बिल्कुल भी हैरानी नहीं होगी अगर हार्दिक टीम इंडिया का अगला कप्तान बने तो।’इसके बाद वसीम ने अकरम ने भी हार्दिक पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा, ‘पहले आईपीएल में कैप्टन बना, वहां जीता। अभी वह टीम में एक मेन फोर्स है। वो कैप्टन को सलाह देता है। एक दम शांत होकर अपनी बात रखता है। इसके साथ वह सीख भी रहा है।’

बता दें कि हार्दिक पंड्या आईपीएल में कप्तानी के अलावा वह टीम इंडिया की भी अगुवाई कर चुके हैं। हार्दिक आयरलैंड दौरे पर दो टी20 मैचों की सीरीज में टीम की कप्तानी थी। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस का कप्तान नियुक्त किया गया था। हार्दिक की कप्तानी में गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन में खिताब जीतकर सनसनी मचा दी।

लीग में के पूरे सीजन में उन्होंने जीत तरह की कप्तानी कि उसके आगे धोनी, रोहित शर्मा, केएल राहुल और ऋषभ पंत जैसे कप्तानों की एक ना चली थी। उन्होंने टीम के सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों के बीच शानदार तरीके से संतुलन को बनाया।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...