15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेल...तो क्या गौतम गंभीर का कोच बनना पक्का, जय शाह के बयान...

…तो क्या गौतम गंभीर का कोच बनना पक्का, जय शाह के बयान से मिल गया इशारा

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने टीम इंडिया के नए हेड कोच के लिए बड़ा अपडेट दिया है। जय शाह ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज रिकी पोंटिंग के उस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए यह इशारा कर दिया है कि टीम इंडिया को विदेशी नहीं देसी कोच मिलने वाला है, जिसमें गौतम गंभीर की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। रिकी पोंटिंग ने हाल ही में कहा कि उन्हें भी भारतीय टीम के कोच पद का प्रस्ताव आया था, लेकिन बहुत अधिक व्यस्तता के कारण उन्होंने इंकार कर दिया।

ऐसे में जय शाह ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीसीसीआई ने किसी रिकी पोंटिंग और जस्टिन लैंगर जैसे दिग्गजों से किसी तरह का कोई संपर्क नहीं किया है। पोंटिंग से पहले जस्टिन लैंगर ने भी इसी तरह का दावा किया था। पोटिंग और लैंगर इंडियन प्रीमियर लीग में कोचिंग देते हैं।

विदेशी नहीं टीम इंडिया को मिलेगा देसी कोच
जय शाह ने टीम इंडिया की कोचिंग को लेकर साफ किया कि वह किसी ऐसे कोच की तलाश में हैं जो भारतीय टीम के ढांचे को अच्छी तरह से समझता और जानता हो। हालांकि, उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया लेकिन नए कोच के तौर पर गौतम गंभीर का नाम सबसे आगे चल रहा है। ऐसे में जय शाह के बयान से साफ है कि टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर हो सकते हैं।

राहुल द्रविड़ का कार्यकाल हो रहा है खत्म
टीम इंडिया के मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ का कार्यकाल खत्म हो रहा है। उन्होंने इसे आगे बढ़ाने से इंकार कर दिया है। यही कारण है कि बीसीसीआई ने नए कोच के लिए आवेदन मांगे हैं। कोच के पद के लिए गौतम गंभीर के अलावा पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने भी अपनी इच्छा जाहिर की है। ऐसे में देखना यह है कि राहुल द्रविड़ के बाद किसे टीम इंडिया को संभालने की जिम्मेदारी मिलती है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...