13.3 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलकोई मेरे घर पर पत्थर... पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान अश्विन...

कोई मेरे घर पर पत्थर… पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी के दौरान अश्विन के दिमाग में क्या था?

Published on

मेलबर्न

भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2022  के अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। विराट कोहली मैच में भारत की जीत के हीरो थे। लेकिन आखिरी गेंद पर रविचंद्रन अश्विन  स्ट्राइक पर नहीं थे। 20वें ओवर की 5वीं गेंद पर दिनेश कार्तिक के स्टंप होने के बाद रविचंद्रन अश्विन क्रीज पर उतरे। टीम को एक गेंदों पर जीत के लिए दो रन चाहिए थे। लेकिन पाक गेंदबाज मोहम्मद नवाज ने वाइड फेंक की। अब अश्विन ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

वाइड के बाद क्या थी सोच
रविचंद्रन अश्विन ने बताया है कि नवाज की गेंद वाइड होने के बाद उनके दिमाग में क्या चल रहा था। अश्विन ने कहा, ‘पहली गेंद उन्होंने लेग साइड से गेंद फेंकी। मुझे चैन आया। मैंने खुद से कहा ‘भगवान का शुक्र है, यह वाइड था। मुझे इसे खेलने की जरूरत ही नहीं पड़ी’। मैं बस गेंद को विकेटकीपर के पास ले जाते हुए देखता रहा और उसे छोड़ दिया।’ अश्विन ने इसपर बात करते हुए आगे कहा- मुझे राहत मिली कि हमें रन मिल गया और अब जीत के लिए एक गेंद पर एक रन चाहिए था। मैंने खुद से कहा शुक्र है कि कोई भी मेरे घर पर पत्थर नहीं फेंकेगा।’

अगली गेंद को मिड ऑफ से ऊपर से खेला
वाइड के बाद भारत को आखिरी गेंद पर जीत के लिए एक रन चाहिए थे। मोहम्मद नवाज ने लेग स्टंप पर ओवर पिच गेंद फेंकी। अश्विन ने इसे मिड ऑफ से ऊपर से खेला और भागकर आसानी से एक रन पूरा कर लिया। भारतीय टीम को एक रनों से जीत मिली और टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खाता भी खुल गया।

चहल से पहले मिला मौका
टी20 में वैसे तो युजवेंद्र चहल भारत के प्रमुख स्पिनर हैं। लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया। इसी बड़ी वजह पाकिस्तान के मिड ऑर्डर में बाएं हाथ का बल्लेबाज होना था। अश्विन ने 3 ओवर में 23 रन दिए लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। लेकिन बल्लेबाजी में उन्होंने मैच विनिंग शॉट खेलकर टीम को जीत दिलाई।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...