8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलकभी पुल तो कभी रॉकेट शॉट, रोहित ने 5 छक्के उड़ाकर चकनाचूर...

कभी पुल तो कभी रॉकेट शॉट, रोहित ने 5 छक्के उड़ाकर चकनाचूर किया जयसूर्या का रिकॉर्ड

Published on

इंदौर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी वनडे में अपनी धमाकेदार आगाज किया। हिटमैन के नाम से मशहूर इस धाकड़ बल्लेबाज ने जैकब डफी को एक दर्शनीय छक्का जड़ा, जिसे हर कोई देखकर हैरान दिखा। रोहित ने यह छक्का स्ट्रेट ड्राइव से जड़ा था। शॉट के पीछे ताकत और टाइमिंग का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि गेंद तूफानी की रफ्तार से सीधो स्ट्रेट बाउंड्री के बाहर गिरी।

इसके बाद रोहित के बल्ले से 4 और छक्के निकले और उन्होंने सनथ जयसूर्या का सबसे अधिक वनडे छक्के लगाने का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। रोहित शर्मा के नाम इससे पहले 268 छक्के थे, जबकि इस मुकाबले में हाफ सेंचुरी लगाने के दौरान 5 छक्के उड़ाए। इसके साथ ही उन्होंने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़ दिया।

इस तरह रोहित के नाम 241 मैचों में 270 से ज्यादा छक्के के हो गए हैं, जबकि जयसूर्या के नाम 445 मैचों में 270 छक्के थे। वह वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उनसे अधिक छक्के वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 301 मैचों में 331 छक्के हैं। वर्ल्ड रिकॉर्ड पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी के नाम हैं, जिन्होंने अपने करियर में 398 मैच खेलकर 351 छक्के लगाने का कारनामा किया।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...