19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलहरमन-मंधाना के तूफान में ढह गई श्रीलंका, T20 WC में सेमीफाइनल का...

हरमन-मंधाना के तूफान में ढह गई श्रीलंका, T20 WC में सेमीफाइनल का दावा मजबूत

Published on

दुबई,

भारत और श्रीलंका के बीच महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 12वां मैच बुधवार (9 अक्टूबर) को खेला गया. मैच में भारतीय टीम ने 82 रनों से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है. मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 173 रनों का टारगेट सेट किया. जवाब में श्रीलंकाई टीम 90 रनों पर ही सिमट गई.

हरमन और मंधाना ने खेली अर्धशतकीय पारी
भारतीय टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 3 विकेट पर 172 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना ने फिफ्टी जमाई. हरमन ने 27 गेंदों पर नाबाद 52 रनों की आतिशी पारी खेली. जबकि मंधाना ने 38 गेंदों पर 50 रन जड़े. इनके अलावा ओपनर शेफाली वर्मा ने 40 गेंदों पर 43 रन जड़े. मैच में हरमन और मंधाना ने 1-1 छक्का जमाया. जेमिमा रोड्रिग्ज ने 16 और ऋचा घोष ने 6 रन बनाए. श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अट्टापट्टू और अमा कंचना ने 1-1 विकेट लिया.

टी20 वर्ल्ड कप में तेज फिफ्टी लगाने वाली भारतीय बैटर
27 – हरमनप्रीत कौर Vs श्रीलंका, दुबई, 2024
31 – स्मृति मंधाना vs ऑस्ट्रेलिया, गुयाना, 2018
32 – हरमनप्रीत कौर vs ऑस्ट्रेलिया, केपटाउन, 2023
33 – हरमनप्रीत कौर vs न्यूजीलैंड, गुयाना, 2018
36 – मिताली राज vs श्रीलंका, बासेतेर, 2010

पॉइंट्स टेबल में भारतीय टीम ने किया सुधार
ग्रुप ए में भारत और श्रीलंका दोनों के लिए ही यह टूर्नामेंट का तीसरा मैच था. भारतीय टीम ने अब तक 2 मैच जीते और एक गंवाया है. भारत ने पिछले मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई थी. श्रीलंका पांचवें पायदान पर है. उसने टूर्नामेंट में एक भी जीत दर्ज नहीं की है.

यह मैच जीतने के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. साथ ही टीम का नेट रनरेट प्लस में 0.576 पर पहुंच गया है. जबकि मैच से पहले यह माइन में -1.217 था. पॉइंट्स टेबल में फिलहाल ऑस्ट्रेलिया 2 जीत के साथ टॉप पर है. उसका नेट रनरेट 2.524 है.

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...