15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलस्टार्क ने फेंकी बॉल ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में जादुई गेंद पर...

स्टार्क ने फेंकी बॉल ऑफ द टूर्नामेंट, फाइनल में जादुई गेंद पर बोल्ड हुए अभिषेक शर्मा

Published on

चेन्नई:

कोलकाता नाइटराइडर्स की आईपीएल 2024 फाइनल में इससे बेहतर शुरुआत नहीं हो सकती। सनराइजर्स हैदराबाद की सबसे बड़ी ताकत उनके दोनों ओपनर्स थे, जिन्हें केकेआर के तेज गेंदबाजों ने शुरुआती दो ओवर में ही पवेलियन भेज दिया। पहले ओवर में मिचेल स्टार्क ने एक जादुई गेंद पर अभिषेक शर्मा को क्लीन बोल्ड किया तो दूसरे ओवर में वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड को बिना खाता खोले निपटा दिया। इस तरह खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH दो ओवर में दो विकेट के नुकसान पर सिर्फ छह रन ही बना पाई।

स्टार्क ने फेंकी जादुई गेंद
कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल मिनी ऑक्शन में स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख रुपये में खरीदा था। इस तरह वह आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर हैं। पूरे टूर्नामेंट में बेरंग नजर आ रहे स्टार्क ने क्वालीफायर में तीन विकेट लेने के बाद अब फाइनल में भी आग लगा दी। पहले ओवर की शुरुआती चार गेंदों में सिर्फ दो रन खर्च करने के बाद स्टार्क ने पांचवीं बॉल गुड लैंथ पर फेंकी। इस शानदार आउटस्विंगर से उन्होंने अभिषेक शर्मा को पूरी तरह खोलकर रख दिया। बॉल लेग स्टम्प लाइन पर पड़ी और वहां से स्विंग होकर ऑफ स्टम्प उड़ा गई। गेंद लगभग 6 इंच स्विंग हुई और अभिषेक का डंडा उड़ गया। बल्लेबाज की कोई गलती नहीं थी, वह लाइन तो सही खेलने गए लेकिन स्विंग से चारो खाने चित हो गए। अभिषेक शर्मा सिर्फ दो रन बनाकर आउट हुए।

बॉल ऑफ द टूर्नामेंट
कमेंट्री बॉक्स में मौजूद मशहूर ब्रॉडकास्टर हर्षा भोगले ने इस गेंद को ‘बॉल ऑफ द टूर्नामेंट’ कहा, जिसमें स्विंग कराने से पहले बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए एक एंगल बनाया गया। आईपीएल 2024 के सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का विकेट लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसके बाद ट्रेविस हेड बिना खाता खोले अगले ओवर में इसी तरह की लैंथ पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...