8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलसरफराज खान के भाई मुशीर की तूफानी बैटिंग, तिहरा शतक जड़कर मचाया...

सरफराज खान के भाई मुशीर की तूफानी बैटिंग, तिहरा शतक जड़कर मचाया कोहराम

Published on

नई दिल्ली

मुंबई टीम के धाकड़ युवा बल्लेबाज सरफराज खान डोमेस्टिक क्रिकेट में अपने बल्ले से कोहराम मचाते दिख रहे हैं तो मुंबई रणजी ट्रॉफी टीम में उनका भाई मुशीर भी एंट्री मार चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में सरफराज खान के नाम तिहरा शतक है तो उनके छोटे मुशीर खान भाई ने कर्नल सीके नायुडू टॉफी में अपने बल्ले से बड़े भाई के अंदाज में कोहराम मचा दिया। मुशीर खान ने मुंबई के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ तिहरा शतक जड़ा है।

पिता नौशाद की कोचिंग में क्रिकेट ककहरा सीखने वाले मुशीर खान ने मुंबई जिमखाना ग्राउंड पर खेलते हुए 367 गेंदों का सामना किया, जबकि वनडे के अंदाज में 34 चौके और 9 छक्के उड़ाते हुए 339 रन कूट डाले। उनकी विध्वंसक बैटिंग का आलम यह था कि हैदराबाद के गेंदबाज पूरी तरह से बेअसर दिखे। मुशीर का इस दौरान स्ट्राइक रेट लगभग 93 का रहा, जो अमूमन वनडे में देखने को मिलता है।

उनके अलावा टीम के लिए अथर्व विनोद आंकोलेकर ने 249 गेंदों में 15 चौके और 11 छक्के उड़ाते हुए 214 रन ठोके। इन दोनों की विध्वंसक पारियों का असर यह हुआ कि मुंबई टीम ने पहली पारी में 138 ओवरों में 8 विकेट पर 704 रन बनाकर घोषित की। बता दें कि मुशीर भी फर्स्ट क्लास डेब्यू कर चुके हैं और वह अपने भाई के साथ मुंबई टीम में खेल रहे हैं।

दूसरी ओर, सरफराज ने अपने आखिरी रणजी ट्रॉफी मुकाबले में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ा था। इसके बाद महान भारतीय बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने उन्हें नेशनल टीम में लेने की वकालत करते हुए कहा था कि ऐसे धाकड़ बल्लेबाज को टीम में रखना चाहिए। बता दें कि सरफराज पिछले दो वर्षों से डोमेस्टिक क्रिकेट में गजब का प्रदर्शन कर रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में तो उनकी बैटिंग देखकर क्रिकेट किंग कहे जाने वाले विराट कोहली तक नतमस्तक हो गए थे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...