9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeखेलसूर्या ने आखिरी बॉल पर लगाया छक्का, दिला दी 2007 के रोहित...

सूर्या ने आखिरी बॉल पर लगाया छक्का, दिला दी 2007 के रोहित शर्मा की याद

Published on

सिडनी

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव ने अपने ताज में एक और नगीना जड़ लिया है। वर्ल्ड कप में नीदरलैंड्स के खिलाफ 25 गेंदों में जड़ी ताबड़तोड़ फिफ्टी के साथ ही सूर्या के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हो चुकी है। अब भारत का यह मिस्टर 360 बल्लेबाज पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान से आगे निकल चुका है। सूर्या के नाम अब इस साल टी-20 में सबसे ज्यादा रन हो चुके हैं। बीते कुछ महीनों में भारत को कई मुकाबले अकेले दम पर जिताने वाले सूर्यकुमार ने गुरुवार को भी एक अच्छी पारी खेली। 25 गेंद में तेज 51 रन बनाए।

रिजवान छूट गए पीछे
भारतीय मिडिल ऑर्डर की जान सूर्यकुमार के पास मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलने की काबिलियत है। यही प्रतिभा उन्हें दुनिया भर के बाकी T20 बल्लेबाजों से अलग बनाती है। रिजवान ने साल 2022 में 800 से ज्यादा रन बनाने के लिए सिर्फ 19 पारियां ली हैं। रिजवान ने अब तक 19 पारियों में 51.56 के औसत और 124.62 के स्ट्राइक रेट से 825 रन बनाए हैं और 662 बॉल्स का सामना किया है। उन्होंने क्रमशः 64 चौके और 19 छक्के लगाए हैं।

सूर्या जैसा कोई नहीं
सूर्यकुमार ने 2022 में अब तक 25 पारियां खेली हैं, जिसमें 41.28 के औसत और 184.86 के स्ट्राइक रेट से 867 रन बनाए हैं। उन्होंने 469 गेंदों का सामना किया है। इसमें एक शतक और 7 अर्द्धशतक भी शामिल हैं। उनके कुल रनों में क्रमशः 77 चौके और 52 छक्के शामिल हैं। हालांकि अभी ये रेस जारी रहेगी, क्योंकि दोनों ही बैटर्स के पास इस साल कई और मौके आएंगे। वैसे भी अगर सूर्यकुमार का बल्ला टूर्नामेंट में चल गया तो कहना गलत नहीं होगा कि वह टीम को ख़िताब दिलवा सकते हैं।

गले लग गए कोहली
टीम इंडिया के लिए अंतिम ओवर्स में सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। सूर्यकुमार ने 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर खतरनाक छक्का ठोककर अपनी फिफ्टी पूरी की। ये छक्का देख कोहली खुशी से झूम उठे और सूर्यकुमार यादव को गले से लगा लिया। मैदान पर विराट और सूर्या की जुगलबंदी देखते ही बन रही थी। इस जोड़ी ने नीदरलैंड्स के बॉलर्स की जमकर खबर ली। 15 ओवर के बाद जहां भार स्कोर 114/2 था। आखिरी पांच ओवर में भारत ने 65 रन बनाए।

भारत की एकतरफा जीत
सूर्यकुमार यादव (25 गेंद में नाबाद 51 रन) विराट कोहली (44 गेंद में नाबाद 62 रन) के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा (39 गेंद में 53 रन) के अर्धशतकों के बूते भारत ने मैच में दो विकेट पर 179 रन बनाए। जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 123 रन ही बना पाई। 56 रन की विशाल और एकतरफा जीत के साथ भारतीय टीम अंक तालिका में पहले पोजिशन पर मजबूती से जम गई। भारत की ओर से पेसर भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की झोली में 2-2 सफलता आई जबकि शमी ने एक शिकार किया।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...