8.2 C
London
Monday, February 9, 2026
Homeखेलसूर्यकुमार और नमन धीर की हालत खराब कर दी, टेस्ट में जगह...

सूर्यकुमार और नमन धीर की हालत खराब कर दी, टेस्ट में जगह मिलने के बाद अर्शदीप सिंह और खतरनाक हुए

Published on

जयपुर

मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी दो ओवर में 48 रन बटोरे थे। ये रन सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मारे। इससे टीम का स्कोर 18 ओवर में 132 रन से 20 ओवर में 180 रन तक पहुंच गया। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में भी मुंबई के इरादे कुछ ऐसे ही थी। 18 ओवर में मुंबई के 158 रन थे। 19वें ओवर में विजयकुमार वैशाख के खिलाफ सूर्यकुमार यादव और नमन धीर ने मिलकर 23 रन ठोक दिए। इसके बाद लगा कि आखिरी ओवर में कुछ ऐसा ही होगा।

अर्शदीप सिंह ने सिर्फ 3 रन दिए
पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर डाला। नमन धीर और सूर्यकुमार यादव के क्रीज पर होने के बाद भी अर्शदीप ने सिर्फ तीन ही रन दिए। इसके साथ ही उन्होंने दो विकेट भी लिया। पहली ही गेंद पर उन्होंने नमन का शिकार बना दिया। उन्होंने 12 गेंद पर 20 रनों की पारी खेली। इसके बाद क्रीज पर उतरे मिचेल सेंटनर ने दूसरी गेंद पर सिंगल लिया। फिर सूर्यकुमार यादव स्ट्राइक पर आ गए।

अर्धशतक बना चुके सूर्या क्रीज पर सेट थे। इसके बाद भी अर्शदीप सिंह की गेंद उनके बल्ले पर ठीक से नहीं आ रही थी। लगातार दो गेंद वह पर कोई रन नहीं बना पाए। ओवर की 5वीं गेंद पर सूर्यकुमार यादव को दो रन मिले। आखिरी गेंद अर्शदीप ने यॉर्कर डाली। सूर्यकुमार यादव ने रिवर्स स्कूप करने की कोशिश की लेकिन गेंद पैड पर लगी। अपील होने पर अंपायर ने उंगली खड़ कर दी। इस तरह अर्शदीप के ओवर में 3 रन बने और 2 विकेट गिरे। मुंबई की टीम 184 रनों तक ही पहुंच पाई।

टेस्ट टीम में मिली है जगह
अर्शदीप सिंह का टी20 में भारत के लिए दमदार रिकॉर्ड है। अब उन्हें टेस्ट टीम में भी जगह मिली है। भारत को अगले महीने इंग्लैंड के दौरे पर जाना है। वहां दोनों टीमों के बीच 5 टेस्ट मैच होने हैं। टेस्ट टीम में जगह मिलने के बाद अर्शदीप ने कमाल की बॉलिंग करते दिखाया कि इंग्लैंड में वह क्या करने वाले हैं।

Latest articles

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

दादाजी धाम में संत श्री गजानन महाराज का 148वाँ प्राकट्य दिवस श्रद्धा-भक्ति से संपन्न

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर, रायसेन रोड, पटेल नगर, भोपाल में...

“साइकिलिंग व्यायाम का एकबेहतरीन विकल्प है“ – रंजन कुमार

बीएचईएल में 'संडेज ऑन साइकिल' रैली का आयोजन भेल हरिद्वार : भारतीय खेल प्राधिकरण...

चालक परिचालक सेवा संघ की बैठकें आयोजित

भोपाल । मध्य प्रदेश चालक परिचालक सेवा संघ के पदाधिकारियो एवं कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण...

More like this