6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeखेललगातार 14वीं बार… सूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आजतक कोई नहीं कर पाया...

लगातार 14वीं बार… सूर्या का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आजतक कोई नहीं कर पाया ऐसा कारनामा

Published on

जयपुर

पिछले 4 सीजन से मुसीबतों का सामना कर रही मुंबई इंडियंस की टीम इस साल आखिरकार फॉर्म में आ गई है। मुंबई की तगड़ी लय के पीछे एक बड़ा कारण यह रहा कि उनके लिए सूर्यकुमार यादव ने तगड़ा प्रदर्शन किया है। सूर्यकुमार यादव ने एक नया रिकॉर्ड भी अब बना दिया है। उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए यह कमाल किया।

सूर्यकुमार का तगड़ा रिकॉर्ड
जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में उन्होंने एक बार फिर से 25 से ज्यादा रन बनाए। यह उनका लगातार 14वीं बार 25+ स्कोर है। टी20 क्रिकेट में अब यह एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के टेम्बा बावुमा के नाम था। सूर्यकुमार यादव की शानदार फॉर्म से मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने में मदद मिली है। उन्होंने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की रेस में भी बने हुए हैं। उनकी टीम टॉप-2 में जगह बनाने की कोशिश कर रही है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड टेम्बा बावुमा के नाम था, जिन्होंने 13 मैचों में ऐसा किया था। बावुमा ने 2019 और 2020 में यह रिकॉर्ड बनाया था। सूर्या ने मुंबई इंडियंस के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले साल टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं था, लेकिन इस बार सूर्या की वजह से टीम प्लेऑफ में पहुंच गई है।

सूर्या का बेहतरीन प्रदर्शन
सूर्या ने इस आईपीएल सीजन में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने कई मैचों में अच्छे स्कोर बनाए हैं। उनके स्कोर इस प्रकार हैं: 29, 48, 27, 67, 28, 40, 26, 68, 40, 54, 48, 35, 73 और 30। इसका लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उन्होंने 73 रनों की शानदार पारी खेली थी। यह इस सीजन में उनका सबसे बड़ा स्कोर है। उनकी अच्छी फॉर्म की वजह से टीम ने लगातार छह मैच जीते और प्लेऑफ में जगह बनाई।

टॉप 2 की रेस में दोनों टीमें
पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच जो भी टीम जीतेगी, वह टॉप-2 में पहुंच जाएगी। टॉप-2 में रहने से टीम को फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है। जो टीम क्वालीफायर 1 जीतेगी, वह सीधे फाइनल में पहुंच जाएगी। मुंबई इंडियंस पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम अपना छठा खिताब जीतने की कोशिश करेगी। टीम का इतिहास बहुत अच्छा रहा है। लेकिन गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स जैसी टीमों से उन्हें कड़ी टक्कर मिलेगी। ये टीमें भी बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...