7 C
London
Saturday, March 21, 2026
HomeखेलT20 WC: मेलबर्न में बारिश का खेल, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मैच भी धुला

T20 WC: मेलबर्न में बारिश का खेल, ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का मैच भी धुला

Published on

मेलबर्न,

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में शुक्रवार (28 अक्टूबर) को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में दो मुकाबले खेले जाने थे. पहले मैच में आयरलैंड और अफगानिस्तान की भिड़ंत होनी थी. वहीं दूसरे मुकाबले में मौजूदा चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला होना था. लेकिन बारिश ने ऐसा खलल डाला कि ग्रुप-2 के इन दोनों ही मैचों को रद्द करना पड़ा है. बारिश का आलम ऐसा था कि दोनों ही मुकाबलों में टॉस भी संभव नहीं हो पायाय

मुकाबले के रद्द होने से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं और दोनों ही टीमों के लिए सेमीफाइनल का सफर मुश्किल हो चला है. मैच रद्द होने के चलते ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक-एक पॉइंट बांट दिया गया है. अब ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों के ही महज 3-3 अंक हो गए हैं. साथ ही उनके 3-3 मैच भी हो चुके हैं. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को अब बाकी मैच जीतने के अलावा दूसरी टीमों के हार-जीत या नेट रनरेट पर निर्भर रहना पड़ सकता है.

ऑस्ट्रेलियाई टीम को अपने पहले ग्रुप मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. इसके बाद दूसरे मैच में उसने श्रीलंका को करारी शिकस्त दी. जबकि इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को हराया था. जबकि दूसरे मैच में उसे डकवर्थ लुईस नियम के कारण आयरलैंड से हार मिली थी. ऑस्ट्रेलिया को अब आयरलैंड और अफगानिस्तान से भिड़ना है. वहीं इंग्लैड की टक्कर श्रीलंका और न्यूजीलैंड से होनी है.

न्यूजीलैंड फिलहाल टॉप-पर
ग्रुप-1 के प्वाइंट टेबल में न्यूजीलैंड फिलहाल दो मैचों में तीन अंक के साथ टॉप पर है. वहीं इंग्लैंड की टीम बेहतर नेट रन-रेट के चसते दूसरे और और आयरलैंड की टीम तीसरे नंबर पर है. इंग्लैंड और आयरलैंड दोनों ने ही तीन-तीन मुकाबले खेले हैं. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया का नंबर आता है जिसके तीन मैचों में इतने ही अंक हैं. फिर पांचवें एवं छठे नंबर पर क्रमश: श्रीलंका और आयरलैंड की टीमें हैं.

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...