6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeखेलइंडिया के बारे में बात करना बैन... पाकिस्तानी टीम में 'गुंडागर्दी', कप्तान...

इंडिया के बारे में बात करना बैन… पाकिस्तानी टीम में ‘गुंडागर्दी’, कप्तान का सनसनीखेज खुलासा

Published on

नई दिल्ली

इमर्जिंग एशिया कप की शुरुआत 18 अक्टूबर से मस्कट में हो रही है। टूर्नामेंट से ठीक पहले पाकिस्तान ए के कप्तान मोहम्मद हारिस ने एक हैरान करने वाला खुलासा किया है। हारिस ने एक वीडियो में बताया कि उनके ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करना बैन है। कप्तान हारिस खुद भी मैनेजमेंट के इस फैसले से हैरान हैं। इस फैसले के बाद पाकिस्तान ए टीम का कोई भी खिलाड़ी टूर्नामेंट के दौरान भारत के बारे में बात नहीं करेगा।

हालांकि, मोहम्मद हारिस ने यह भी बताया कि ड्रेसिंग में भारत के बारे में बात करना क्यों बैन किया गया है। पाकिस्तानी ए टीम का मानना है कि ड्रेसिंग रूम में भारत के बारे में बात करने से खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ता है। यही कारण है कि भारतीय टीम के बारे में कोई भी बात नहीं करेगा, जिससे की टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान की तैयार जोरदार हो सके।

टीम इंडिया को लेकर मोहम्मद हारिस ने क्या कहा?
टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले मीडिया से बात करते हुए मोहम्मद हारिस ने कहा, ऐसा पहली बार होगा जब टूर्नामेंट के दौरान हमारी टीम में इंडिया के बारे में बात नहीं करेगा। यह पूरी तरह से बैन होगा। मैं जब 2023 वनडे विश्व कप के दौरान में था तो इंडिया के बारे में खूब बातें होती थी, जिससे की खिलाड़ियों पर दबाव बढ़ गया था।’

8 टीमों के बीच खेला जाएगा इमर्जिंग एशिया कप
इमर्जिंग एशिया कप कुल 8 टीमों के बीच खेली जानी है, जिसे दो ग्रुप ए और बी में बांटा गया है। ग्रुप ए में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हॉन्गकॉन्ग और श्रीलंका की टीम शामिल है। वहीं ग्रुप बी में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई की टीम है। वहीं टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 19 अक्टूबर को खेला जाएगा।इसके अलावा भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना दूसरा मुकाबला यूएई से 21 अक्टूबर को खेलगी। लीग चरण में भारत का अंतिम मैच 23 अक्टूबर को ओमान के साथ होगा। वहीं इमर्जिंग एशिया कप का फाइनल मुकाबला 27 अक्टूबर को खेला जाना है।

इमर्जिंग एशिया कप के लिए भारत का स्क्वाड-
तिलक वर्मा (कप्तान) वैभव अरोड़ा, आयुष बढोनी, राहुल चाहर, अंशुल कंबोज, साई किशोर, आकिब खान, अनुज रावत, रसिख सलाम, निशांत सिंधु, प्रभसिमरन सिंह, अभिषेक शर्मा, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन और नेहाल वढेरा।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

Shubman Gill ने खोल दिया अपनी चोट का राज़! बोले- “मेरी गर्दन की डिस्क में…” T20 वर्ल्ड कप से पहले कही बड़ी बात!

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) ने उस गंभीर चोट का...

T20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ICC को तगड़ा झटका! JioHotstar ने वापस लिया हाथ, बोर्ड फंसा गहरे ‘संकट’ में!

आईसीसी (ICC) ने T20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी ज़ोरों से शुरू कर दी...