12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलवनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, भारत को विश्व विजेता...

वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान, भारत को विश्व विजेता बनाएंगे ये 15 खिलाड़ी!

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम को लेकर If-But खत्म हो चुका है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की सीनियर सिलेक्शन कमिटी ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। 5 अक्टूबर से अपनी सरजमीं पर खेलने वाली टीम में उम्मीद के मुताबकि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पंड्या, शभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा जैसे बड़े नाम हैं तो एशिया कप में टीम का हिस्सा रहे तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा का पत्ता कट गया है।

केएल राहुल पर काफी सवाल थे, लेकिन रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ को इस विकेटकीपर बल्लेबाज पर भरोसा है। चोट की वजह से एशिया कप के शुरुआती 2 मैचों से बाहर रहने वाले राहुल को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में रखा गया है। टीम में श्रेयस अय्यर भी शामिल हैं तो विकेटकीपर ईशान किशन का नाम भी है। टीम का ऐलान श्रीलंका में प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए किया गया, जहां भारतीय टीम पाकिस्तान की मेजबानी में टूर्नामेंट खेल रही है। प्रसे कॉन्फ्रेंस में कप्तान रोहित शर्मा और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर मौजूद रहे।

वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
सूर्यकुमार यादव
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
ईशान किशन (विकेटकीपर)
अक्षर पटेल
हार्दिक पंड्या (उपकप्तान)
रविंद्र जडेजा
मोहम्मद सिराज
कुलदीप यादव
जसप्रीत बुमराह
मोहम्मद शमी
शार्दुल ठाकुर

28 सितंबर तक हो सकता है बदलाव
वनडे वर्ल्ड कप टीम में 28 सितंबर तक बदलाव हो सकता है। हालांकि, टीम का ऐलान करने के लिए आखिरी डेट आज यानी 5 सितंबर है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था। आज शाम तक सभी टीमों का ऐलान हो जाना चाहिए।

वनडे वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का शेड्यूल
8 अक्टूबर: vs ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई, 2 PM
11 अक्टूबर: vs अफगानिस्तान, नई दिल्ली, 2 PM
14 अक्टूबर: vs पाकिस्तान, अहमदाबाद, 2 PM
19 अक्टूबर: vs बांग्लादेश, पुणे, 2 PM
22 अक्टूबर: vs न्यूजीलैंड, धर्मशाला, 2 PM
29 अक्टूबर: vs इंग्लैंड, लखनऊ, 2 PM
2 नवंबर: vs श्रीलंका, मुंबई, 2 PM
5 नवंबर: vs साउथ अफ्रीका, कोलकाता, 2 PM
12 नवंबर: vs नीदरलैंड्स, बेंगलुरु, 2 PM
(भारतीय समानुसार सारे मैच डे-नाइट होंगे)

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...