9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलइंदौर और अहमदाबाद टेस्ट के लिए घोषित हुई टीम इंडिया, वापस लौटा...

इंदौर और अहमदाबाद टेस्ट के लिए घोषित हुई टीम इंडिया, वापस लौटा रणजी में गदर मचाने वाला गेंदबाज

Published on

नई दिल्ली

बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के बाकी बचे हुए दो मुकाबलों के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। सीरीज के आखिरी दो टेस्ट मैच इंदौर और अहमदाबाद में खेले जाने हैं। इन दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में कुछ खास बदलाव नहीं किए हैं। हालांकि टीम में तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट की फिर से वापस आ गए हैं। बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के लिए उन्हें पहले भी टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन में उन्हें शामिल नहीं किया गया था।

इस कारण उन्हें रणजी ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले से लिए रिलीज कर दिया था। रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जयदेव उनादकट का प्रदर्शन काफी बेहतरीन रहा और उन्होंने दोनों पारियों को मिलाकर कुल 9 विकेट अपने नाम किए। उनके इस दमदार प्रदर्शन के कारण ही सौराष्ट्र की टीम ने फाइनल में बंगाल को पटखनी देकर दूसरी बार चैंपियन बनने का गौरव प्राप्त किया। उनादकट सिर्फ टेस्ट में ही नहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज भी उन्हें टीम में शामिल किया गया है।

केएल राहुल भी हैं टीम में
बॉर्डर-गावस्कर टेस्ट सीरीज के अंतिम दो मैचों के लिए ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को भी टीम में शामिल किया गया है। हालांकि शुरुआत के दो मैचों में राहुल का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और टीम में उनकी जगह को लेकर भी खुब चर्चा हुई है लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में राहुल के चार पारियों में रन को देखें तो वह सिर्फ 38 रन बना सके हैं।

वनडे टीम में भी शामिल हैं केएल राहुल
टेस्ट फॉर्मेट में लगातार खराब प्रदर्शन कर रहे केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में भी शामिल किया गया है। हालांकि उन्हें इस टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। इसके अलावा जयदेव उनादकट भी 10 साल बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। इसके अलावा रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मैच में नजर नहीं आए हैं। वनडे पारिवारिक कारणों के चलते पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं है। ऐसे में उनकी जगह हार्दिक पंड्या टीम की कप्तानी करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अंतिन दो टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, एस गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (डब्ल्यूके), आर अश्विन, एक्सर पटेल, कुलदीप यादव, आर जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, श्रेयस अय्यर , सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...