9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेलऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 10...

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 10 साल बाद खेलेगा यह गेंदबाज!

Published on

नई दिल्ली

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद 17 मार्च से दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज शुरू होगी। 3 मैचों की सीरीज का पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई ने बताया कि पारिवारिक वजहों से रोहित सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगी। उनकी जगह हार्दिक पंड्या कप्तान होंगे।

जयदेव उनादकट को जगह
भारत के लिए 2013 में आखिरी वनडे खेलने वाले जयदेव उनादकट को इस सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। उन्हें 10 साल बाद इस फॉर्मेट में खेलने का मौका मिल सकता है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज उनादकट ने भारत के लिए 7 वनडे खेले हैं। इसमें उनके नाम 8 विकेट हैं। वहीं रविंद्र जडेजा की भी टीम में वापसी हुई है। एशिया कप के दौरान चोटिल हुए जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की है। चोट की वजह से न्यूजीलैंड सीरीज में बाहर बैठे अय्यर की भी वापसी हुई है।

18 सदस्यीय भारतीय टीम
तीन मैचों की सीरीज के लिए 18 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है। टेस्ट और टी20 की तरह भारत वनडे रैंकिंग में भी टॉप पर है। रोहित शर्मा पहला वनडे नहीं खेलते है तो उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में ईशान किशन को शामिल किया जा सकता है। 17 मार्च को वनडे सीरीज का पहला मैच मुंबई में होने के बाद 19 को दूसरा मैच विशाखात्तनम में होगा। इस मैच से रोहित टीम के साथ जुड़ जाएंगे। सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में 22 मार्च को खेला जाएगा।

वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया: रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (WK), हार्दिक पांड्या (VC), आर जडेजा, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...