21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, नए उपकप्तान...

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, नए उपकप्तान का भी हुआ ऐलान

Published on

नई दिल्ली

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। 16 अक्टूबर से न्यूजीलैंड की टीम भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलेगी।सीरीज का पहला मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम पर होना है। इसके बाद 24 अक्टूबर से पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन स्टेडियम और एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर मुकाबला होना है। इस सीरीज के 15 सदस्यीय टीम इंडिया का ऐलान हो गया है।

टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। बांग्लादेश सीरीज में शामिल 16 खिलाड़ियों में सिर्फ यश दयाल को बाहर कर दिया गया है। उसके अलावा टीम में वही 15 खिलाड़ी हैं। आकाश दीप टीम में अपनी जगह बचाने में सफल रहे हैं। विकेटकीपर में ऋषभ पंत के साथ ध्रुव जुरेल को चुना गया है। जुरेल को बांग्लादेश सीरीज में बेंच पर बैठना पड़ा था।

बुमराह को मिली उपकप्तानी
टेस्ट में चयनकर्ताओं ने जसप्रीत बुमराह को उपकप्तानी दी है। काफी समय से भारतीय टेस्ट टीम में उपकप्तान का पद खाली था। रोहित शर्मा जब मैदान से बाहर जाते थे तो किसी एक को जिम्मेदारी देकर जाते थे। बुमराह टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज हैं। वह इंग्लैंड दौरे पर 2022 में भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अब न्यूजीलैंड सीरीज में वह उपकप्तान की जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे।

चार ट्रैवल रिजर्व का भी ऐलान
15 खिलाड़ियों के अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व को भी सीरीज के लिए चुना गया है। इसमें तेज गेंदबाज मयंक यादव के अलावा हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं। प्रसिद्ध भारत के लिए दो टेस्ट मैच में भी चुके हैं। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर नितीश रेड्डी को भी ट्रैवलिंग रिजर्व में शामिल किया गया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...