7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने वेल्स को दी मात, अब क्वार्टर फाइनल के लिए...

टीम इंडिया ने वेल्स को दी मात, अब क्वार्टर फाइनल के लिए NZ से टक्कर

Published on

भुवनेश्वर,

इंग्लैंड के मुकाबला ड्रॉ पर छूटने के बाद अब भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप 2023 में एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट आई है. गुरुवार (19 जनवरी) को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में हुए ग्रुप-डी के आखिरी मुकाबले में टीम इंडिया ने वेल्स को 4-2 से मात दी. भारतीय टीम की जीत में आकाशदीप सिंह का अहम रोल रहा, जिन्होंने अपनी टीम के लिए दो गोल दागे. इसके अलावा शमशेर सिंह और कप्तान हरमप्रीत सिंह ने एक गोल दागा.

वेल्स की ओर जैकब ड्रेपर और फर्लांग गैरेथ ने गोल दागे. इस जीत के बावजूद भारतीय टीम सीधे क्वार्टरफाइनल में नहीं पहुंच पाई. अब भारतीय टीम क्रॉसओवर मुकाबले में 22 जनवरी को कलिंगा स्टेडियम में ही न्यूजीलैंड का सामना करेगी. उस मुकाबले की विजेता टीम को क्वार्टरफाइनल में खेलने का मौका मिलेगा. न्यूजीलैंड ग्रुप-सी की अंकतालिका में तीसरे नंबर पर रही.

भारत अपने ग्रुप-D में दूसरे स्थान पर रहा. भारत के तीन मैच में दो जीत और एक ड्रॉ से 7 अंक रहे. इस ग्रुप से इंग्लैंड ने बेहतर गोल औसत के दम पर भारत को पछाड़कर डायरेक्ट क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया. इंग्लैंड के भी दो जीत और एक ड्रॉ से 7 अंक रहे. अब भारतीय टीम के पास क्रॉस ओवर जीतकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचने का मौका होगा. भारत को सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए वेल्स को 8-0 से हराने की जरूरत थी जो नहीं हो पाया.

शमशेर सिंह ने भारत को दिलाई बढ़त
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और कोई गोल नहीं हो पाया. फिर दूसरे क्वार्टर में भारत ने दमदार खेल दिखाया. 17वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जिसपर कोई गोल नहीं हुआ. इसके बाद चार मिनट बाद यानी कि खेल के 21वें मिनट में मिले एक और पेनल्टी कॉर्नर पर भारतीय टीम गोल करने में कामयाब रही. भारत के लिए यह गोल शमशेर सिंह ने किया. इसके बाद दूसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ और भारतीय टीम 1-0 से आगे रही.

तीसरे क्वार्टर में वेल्स ने की वापसी
हाफटाइम के बाद तीसरा क्वार्टर उतार-चढ़ाव वाला रहा. पहले खेल के 32वें मिनट में आकाशदीप सिंह ने फील्ड गोल दाग भारत को 2-0 से आगे कर दिया. लेकिन इसके बाद भारतीय टीम अपना मोमेंटम खो बैठी और खेल के 42वें और 44वें मिनट में उसने गोल खा लिए. वेल्स के लिए ये दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर पर हुए. 45 मिनट के बाद स्कोर 2-2 से बराबरी पर था.

चौथा क्वार्टर रहा टीम इंडिया के नाम
दो गोल खाने के बाद भारतीय टीम ने चौथे क्वार्टर में शानदार वापसी की. चौथा क्वार्टर शुरू होते ही आकाशदीप सिंह ने फील्ड गोल दागते हुए भारत को फिर से 3-2 की बढ़त दिला दी. आखिर में खेल के 59वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दाग भारत को 4-2 की निर्णायक लीड दिलाई.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...