14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलटीम इंडिया ने एशिया कप जीतकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले...

टीम इंडिया ने एशिया कप जीतकर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, फाइनल मुकाबले में बन गए कई कीर्तिमान

Published on

कोलंबो,

भारतीय क्रिकेट टीम ने आठवीं बार एशिया कप का खिताब जीत लिया है. 17 सितंबर (रविवार) को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका ने भारत को जीत के लिए 51 रनों का मामूली टारगेट दिया था, जिसे उसने 263 गेंद रहते आसानी से हासिल कर लिया.

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए श्रीलंकाई टीम 15.2 ओवरों में 50 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की ओर से नौ खिलाड़ी तो दोहरे अंकों में भी नहीं पहुंच पाए. कुसल मेंडिस ने 17 और दुशान हेमंथा ने नाबाद 13 रनों का योगदान दिया. भारतीय टीम की ओर से मोहम्मद सिराज ने 7 ओवरों में 21 रन देकर छह विकेट लिए. वहीं हार्दिक पंड्या को तीन और जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हासिल हुई.

50 रन श्रीलंका का वनडे इंटरनेशनल में दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है. श्रीलंकाई टीम का न्यूनतम स्कोर 43 रन है, जो उसने साल 2012 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पार्ल में बनाया था. किसी वनडे टूर्नामेंट के फाइनल में यह सबसे न्यूनतम स्कोर रहा. पिछला रिकॉर्ड भारत के नाम था, जिसने श्रीलंका के खिलाफ शारजाह में 54 रन बनाए थे.

किसी वनडे फाइनल में सबसे कम स्कोर
50 श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो 2023 *
54 भारत बनाम श्रीलंका, शारजाह 2000
78 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, शारजाह 2002
81 ओमान बनाम नामीबिया, विंडहोक 2019

श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे कम स्कोर
43 बनाम साउथ अफ्रीका पार्ल 2012
50 बनाम भारत कोलंबो 2023
55 बनाम वेस्टइंडीज शारजाह 1986
67 बनाम इंग्लैंड मैनचेस्टर 2014
73 बनाम भारत तिरुवनंतपुरम 2023

भारत ने पहली बार वनडे इंटरनेशनल में किसी टीम को इतने कम रन पर आउट किया है. इससे पहले उसने साल 2014 में मीरपुर वनडे में बांग्लादेश को 58 रनों पर आउट कर दिया था.

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे टोटल
50 श्रीलंका कोलंबो 2023 *
58 बांग्लादेश मीरपुर 2014
65 जिम्बाब्वे हरारे 2005
73 श्रीलंका तिरुवनंतपुरम 2023

मोहम्मद सिराज ने 21 रन देकर छह विकेट लिए. यह वनडे इंटरनेशनल भारत की ओर से चौथा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा रहा. भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड स्टुअर्ट बिन्नी के नाम पर है. बिन्नी ने बांग्लादेश के खिलाफ साल 2014 में मीरपुर वनडे में चार रन देकर छह विकेट लिए थे.

भारत के लिए वनडे में बेस्ट गेंदबाजी:
6/4 स्टुअर्ट बिन्नी बनाम बांग्लादेश मीरपुर 2014
6/12 अनिल कुंबले बनाम वेस्टइंडीज, कोलकाता 1993
6/19 जसप्रित बुमरा बनाम इंग्लैंड, ओवल 2022
6/21 मोहम्मद सिराज बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2023

सबसे कम ओवरों में ऑलआउट (फुल मेम्बर्स)
13.5 जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान हरारे 2017
15.2 श्रीलंका बनाम भारत, कोलंबो 2023 *
15.4 जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2001
16.5 श्रीलंका बनाम पाकिस्तान, शारजाह 2002

भारत की इस मामले में यह सबसे बड़ी जीत
भारत ने 263 गेंद बाकी रहते जीत हासिल की, जो वनडे इंटरनेशनल में गेंदों की हिसाब से उसकी सबसे बड़ी जीत है. इससे पहले गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत साल 2001 में आई थी. तब उसने केन्या को ब्लोमफोंटेन के मैदान पर 231 गेंद बाकी रहते 10 विकेट से हराया था. वनडे फाइनल में यह गेंदों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत रही.

भारत के लिए सबसे बड़ी वनडे जीत (गेंदें बाकी)
263 बनाम श्रीलंका कोलंबो आरपीएस 2023 *
231 बनाम केन्या, ब्लोमफोंटेन 2001
211 बनाम वेस्टइंडीज, तिरुवनंतपुरम 2018
188 बनाम इंग्लैंड, ओवल 2022

वनडे फाइनल में सबसे बड़ी जीत (गेंदें बाकी)
263 भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2023
226 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी 2003
179 ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, लॉर्ड्स 1999

वनडे फाइनल में 10 विकेट से जीत
197/0 भारत बनाम जिम्बाब्वे, शारजाह 1998
118/0 ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, सिडनी 2003
51/0 भारत बनाम श्रीलंका, कोलंबो 2023

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...