14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलटीम इंड‍िया को म‍िला सेमीफाइनल का ट‍िकट, 2 मैच जीतते ही म‍िल...

टीम इंड‍िया को म‍िला सेमीफाइनल का ट‍िकट, 2 मैच जीतते ही म‍िल जाएगा गोल्ड

Published on

हांग्झोऊ

भारत और मलेश‍िया के के बीच आज एश‍ियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल मुकाबला हुआ. यह मुकाबला बार‍िश की वजह से बाध‍ित रहा.भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मलेश‍िया के ख‍िलाफ एश‍ियन गेम्स 2023 के बार‍िश से बाध‍ित मैच में सेमीफाइनल में जगह बना ली है. भारत ने मलेश‍िया के ख‍िलाफ खेलते हुए 15 ओवर्स में 173 रनों का स्कोर खड़ा किया. लेक‍िन मलेश‍िया की पारी की दो गेंदों बाद बार‍िश ने खलल डाल द‍िया.

यह मैच बार‍िश की तमाम बाधाओं के बावजूद पूरा नहीं हो पाया. अंतत: टीम इंडिया को सेमीफाइनल में जाने का मौका म‍िल गया. दरअसल, टीम इंड‍िया की वरीयता बेहतर थी, इस कारण भारत सेमीफाइनल में पहुंच गया. जहां टीम इंडिया 24 सितंबर को सेमीफाइल 1 मुकाबले में बांग्लादेश या हांगकांग के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के व‍िजेता से भ‍िड़ेगी. अब भारत को गोल्ड मेडल जीतने के लिए सेमीफाइनल समेत एक और मैच जीतना है.

बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच
भारत और मलेशिया के बीच हांग्झोऊ में खेले जा रहे मैच में जमकर इंद्रदेव बरसे, जिसके कारण मैच पूरा नहीं हो पाया और रद्द हो गया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर के खेल में 173 रन बनाए थे। मलेशिया की पारी की सिर्फ 2 ही गेंद डली थी और फिर से बारिश आ गई थी, जिसके चलते मैच रद्द हो गया।

बारिश की वजह से फिर रुका मैच
भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मलेशिया को 174 रन का टारगेट दिया था। ऐसे में मलेशिया टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी ही थी कि मैच में एक बार फिर बारिश हो गई। मलेशिया की पारी की अब तक सिर्फ 2 गेंद ही डल पाई हैं।

भारत ने बनाए 173 रन
बारिश के चलते 15 ओवर के मैच में भारत ने दो विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। आखिरी ओवर में ऋचा घोष ने पावर हिटिंग करते हुए 20 रन चुराए। इस तरह मलेशिया के सामने 15 ओवर में अब 174 रन का मुश्किल लक्ष्य है। भारत के लिए ओपनर स्मृति मंधाना ने 16 गेंद में 27 रन और शेफाली वर्मा ने 39 गेंद में 67 रन बनाए। तीसरे नंबर पर आईं जेमिमा रॉड्रिग्ज ने 29 गेंद में नाबाद 47 रन बनाए तो ऋचा घोष ने सात बॉल में नाबाद तूफानी 21 रन की पारी खेली। 11 रन एक्सट्रा से आए।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...