9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलमहिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया, नोट कर लीजिए...

महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया, नोट कर लीजिए शेड्यूल

Published on

पोचेफस्ट्रूम

भारत, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल शुक्रवार को खेले जाएंगे, जिसमें भारतीय अंडर-19 महिला टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से और ऑस्ट्रेलिया का सामना इंग्लैंड से होगा। इंग्लैंड ने बुधवार को वेस्टइंडीज को एकतरफा अंदाज में हराया और सुपर सिक्स के ग्रुप दो में न्यूजीलैंड से ऊपर टॉप पर रहा।

इंग्लैंड का सेमीफाइनल में ग्रुप एक की दूसरे नंबर की टीम ऑस्ट्रेलिया से मुकाबला होगा जबकि दूसरी तरफ न्यूजीलैंड का पहले सेमीफाइनल में भारत से मुकाबला होगा। बांग्लादेश ने यूएई पर शानदार जीत दर्ज की लेकिन वे नेट रन रेट के मामले में ग्रुप एक में ऑस्ट्रेलिया से आगे नहीं जा सका। भारत ग्रुप एक में शीर्ष पर रहा। दोनों सेमीफाइनल के विजेता रविवार को फाइनल में भिड़ेंगे जो पोचेफस्ट्रूम में ही आयोजित होगा।

भारत ने ग्रुप डी में दक्षिण अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। सुपर सिक्स राउंड की शुरूआत में भारत को ऑस्ट्रेलिया ने मात्र 87 रन पर ऑलआउट कर दिया लेकिन अगले मैच में शानदार वापसी करते हुए श्रीलंका को सात विकेट से हराया जिससे सेमीफाइनल में उसका स्थान सुनिश्चित हो गया।

भारत के लिया उपकप्तान श्वेता सहरावत बल्ले से काफी महत्वपूर्ण रहीं। वह पांच पारियों में 231 रन बनाकर सर्वाधिक रन बनाने वालों में दूसरे स्थान पर हैं। लेफ्ट आर्म स्पिनर मन्नत कश्यप और लेग स्पिनर पार्श्वी चोपड़ा का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

सेमीफाइनल लाइन अप:
शुक्रवार, 27 जनवरी :भारत बनाम न्यूजीलैंड
शुक्रवार, 27 जनवरी : इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...