8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
Homeखेलहॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने शूटआउट में...

हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हुई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने शूटआउट में हराया

Published on

भुवनेश्वर,

भारतीय टीम हॉकी वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. रविवार (22 जनवरी) को हुए भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए क्रॉस ओवर मुकाबले में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को शूटआउट में 5-4 से मात दी. निर्धारित 60 मिनटों तक दोनों टीमें 3-3 की बराबरी पर रहीं जिसके चलते मुकाबला शूटआउट में गया. इस हार के साथ ही टीम इंडिया का दूसरी बार वर्ल्ड कप जीतने का सामना टूट गया. टीम इंडिया साल 1975 में इकलौती बार वर्ल्ड कप जीत पाई थी.

निर्धारित समय के अंदर भारत की ओर से ललित उपाध्याय, सुखजीत सिंह, वरुण कुमार ने गोल दागे. वहीं कीवी टीम की ओर से सैम लेन, केन रसेल और सीन फिंडलेे ने गोल स्कोर किया था. भारतीय टीम लीग स्टेज के दौरान ग्रुप-डी में दूसरे स्थान पर रही थी जिसके चलते उसे क्रॉसओवर मुकाबले में उतरना पड़ा. भारत के तीन मैच में दो जीत और एक ड्रॉ से 7 अंक रहे. इंग्लैंड के भी इतने ही अंक थे उसने बेहतर गोल औसत के दम पर भारत को पीछा छोड़ते हुए सीधे क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया थी. क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड का सामना वर्ल्ड चैम्पियन बेल्जियम से होगा.

पहले क्वार्टर में नहीं हुआ था कोई गोल
पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कांटेदार मुकाबला हुआ. और दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर पाईं. हालांकि खेल के 12वें मिनट में भारत को जरूर पेनल्टी कॉनर मिला था, जो बेकार चला गया. दूसरा क्वार्टर रोमांच से भरपूर रहा. इस क्वार्टर में कुल तीन गोल हुए. सबसे पहले ललित उपाध्याय (17वें मिनट) ने शानदार फील्ड गोल करके टीम इंडिया को 1-0 की लीड दिला दी.

ललित ने दिलाई शुरुआती कामयाबी
इसके बाद भारत को चार मिनट के अंदर तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले जिसमें एक मौके पर गोल हुआ. यानी कि टीम इंडिया 2-0 से हो गई. भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर पर ये गोल सुखजीत सिंह (24वें मिनट) ने दागा. खेल के 28वें मिनट में न्यूजीलैंड की टीम बढ़त को कम करने में कामयाब रही जब सैम लेन के शॉट को भारतीय गोलकीपर रोकने में नाकाम रहा.

…फिर न्यूजीलैंड ने की वापसी
तीसरा क्ववार्टर भी काफी रोमांचक रहा. भारतीय टीम ने कीवियों पर प्रेशर बनाए रखा, लेकिन इसके बावजूद इस क्वार्टर में एक गोल के साथ ही एक गोल खा बैठी. 38वें मिनट में भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला जो बेकार चला गया. इसके 40वें मिनट में वरुण कुमार ने पेनल्टी कॉर्नर को भुनाते हुए गोल करने में सफल रहे. इससे स्कोर भारत के पक्ष में 3-1 हो गया. फिर 43वें मिनट में भारतीय डिफेंस ने गलती कर दी जिसके चलते न्यूजीलैंड को पेनल्टी कॉर्नर मिला. पेनल्टी कॉर्नर पर केन रसेल गोल करने में सफल रहे.चौथे क्वार्टर में भारतीय डिफेंस बिखरी नजर आई जिसका फायदा उठाते हुए एक गोल दाग दिया जिसके चलते मुकाबला शूटआउट में चला गया.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...