16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलटीम इंडिया को बांग्लादेश से हार का हुआ नुकसान. तीनों फॉर्मेट में...

टीम इंडिया को बांग्लादेश से हार का हुआ नुकसान. तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 बनने से चूका भारत

Published on

एशिया कप 2023 में टीम इंडिया शनिवार को अपना पहला मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ हार गई। टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी बांग्लादेश जाते-जाते भारत को एक बड़ा झटका दे गई। दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया आईसीसी के तीनों फॉर्मेट में नंबर 1 टीम बनने से रह गई। भारत अगर इस मैच में बांग्लादेश को हरा देता तो वह टी20 और टेस्ट के बाद वनडे में भी नंबर 1 बन जाता।

अगर भारत जीतता तो पहुंच जाता टॉप पर
भारत-बांग्लादेश मैच के बाद भारतीय टीम आईसीसी की वनडे रैंकिंग में 114 रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया 115 रेटिंग के साथ टॉप पर है। अगर भारत कल के मैच में बांग्लादेश को हरा देता तो वह 116 रेटिंग के साथ टॉप पर आ जाता। ऑस्ट्रेलियाई टीम शनिवार को ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे वनडे में 164 रन से हार गई थी। इस हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी पर है।

टी20 और टेस्ट में टॉप पर है टीम इंडिया
बता दें कि टीम इंडिया बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले दूसरे स्थान पर थी, लेकिन हार के बाद वह तीसरे स्थान पर खिसक गई। भारत टेस्ट और टी20 में टॉप पर है। उसके सभी फॉर्मेट्स में नंबर 1 बनने का मौका था, जो कि उसने गंवा दिया। भारत के पास टी20 में 15589 पॉइंट्स हैं और 262 रेटिंग है। दूसरे नंबर पर इंग्लैंड है। इंग्लैंड के पास 10422 पॉइंट्स हैं और 261 रेटिंग है। पाकिस्तान तीसरे नंबर पर है। पाक के पास 12719 पॉइंट्स हैं। उसके पास 254 रेटिंग है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...