9.3 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeखेललायन के जाल में ऐसे फंसी टीम इंडिया, 1 घंटे में ही...

लायन के जाल में ऐसे फंसी टीम इंडिया, 1 घंटे में ही खो दिए 4 विकेट, देखते रह गए रोहित

Published on

नई दिल्ली,

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट मैच चल रहा है. शनिवार को दिल्ली टेस्ट मैच का दूसरा दिन था और टीम इंडिया के लिए पहला घंटा काफी भारी रहा. सिर्फ 20 रन के भीतर ही टीम इंडिया ने अपने 4 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया के नाथन लायन की स्पिन के आगे टीम इंडिया की एक नहीं चली और लगातार झटके लगते गए.

स्पिन के जाल में फंसी टीम इंडिया
दिल्ली की पिच पर टेस्ट मैच के पहले दिन से ही गेंद टर्न हो रही थी. टीम इंडिया ने इसी दम पर पहले दिन ऑस्ट्रेलिया को ऑलआउट कर दिया और मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया ही इसी फेर में फंस गई. दूसरे दिन टीम इंडिया ने अपने खेल की शुरुआत 21/0 से की थी, लेकिन देखते ही देखते उसे झटके लगते गए और स्कोर 66/4 हो गया.

टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी मुश्किल नाथन लायन ने खड़ी की, उन्होंने ही टीम इंडिया के ये शुरुआती 4 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाजों को परेशान किया. नाथन लायन ने सबसे पहले केएल राहुल, फिर रोहित शर्मा और उसके बाद चेतेश्वर पुजारा, श्रेयस अय्यर को चलता किया.

पहली पारी में भारत के विकेट
• केएल राहुल- 46/1, 17.1 ओवर
• रोहित शर्मा- 53/2, 19.2 ओवर
• चेतेश्वर पुजारा- 54/3, 19.4 ओवर
• श्रेयस अय्यर- 66/4, 25.2 ओवर

कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने मैच के दौरान बताया कि नाथन लायन ने इस पिच पर बॉल करने का तरीका पहचान लिया. उन्होंने अपनी बॉलिंग की शुरुआत कम स्पीड से की लेकिन बाद में स्पीड बढ़ा दी और यही उनके काम आ गया. नाथन लायन को इस पिच पर फायदा हुआ, इस शानदार स्पेल के साथ नाथन लायन एक बड़े रिकॉर्ड के करीब हैं. टेस्ट क्रिकेट में नाथन लायन के भारत के खिलाफ 99 विकेट हो गए हैं, वह विकेटों के सैकड़े से एक ही विकेट दूर हैं.

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...