11.5 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलटीम इंडिया कभी नहीं भूलेगी जिम्बाब्वे से मिली हार, शर्मनाक रिकॉर्ड की...

टीम इंडिया कभी नहीं भूलेगी जिम्बाब्वे से मिली हार, शर्मनाक रिकॉर्ड की तो झड़ी लग गई

Published on

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के पहले ही मैच में टीम इंडिया को हरा मिली। पिछले ही हफ्ते भारत ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ 116 रनों के लक्ष्य के सामने भारतीय टीम सिर्फ 102 रनों पर आउट हो गई। हरारे स्पोर्ट्स क्लब के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया, लेकिन बैटिंग आते ही सब कुछ बदल गया। पहले ही ओवर से भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जो शुरू हुआ और मैच जिम्बाब्वे की तरफ झुकता चला गया।

भारत के खिलाफ सबसे छोटा टारगेट डिफेंड
भारतीय टीम 20 ओवर में 116 रनों का लक्ष्य हासिल नहीं कर पाई। यह भारत के खिलाफ डिफेंड किया गया सबसे छोटा टारगेट है। इससे पहले टीम इंडिया 2016 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 127 का टारगेट चेज नहीं कर पाई थी।

8 सालों में सबसे छोटा टी20 स्कोर
भारत की पारी 102 रनों पर सिमट गई। 2016 के बाद टी20 इंटरनेशनल में टीम इंडिया का यह सबसे छोटा स्कोर है। ओवरऑल टीम का सबसे छोटा स्कोर 74 रन है, जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2008 में बना था।

2024 में पहली टी20 हार
भारतीय टीम ने 2024 में यह पहला मुकाबला हारा है। साल की शुरुआत टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3-0 की सीरीज जीत के साथ की थी। फिर टी20 वर्ल्ड कप में लगातार 8 मैच जीतकर भारत विजेता बना। अब जिम्बाब्वे के खिलाफ हार मिली है।

90 रन पर 9 विकेट गिराकर भी हारे
भारत टी20 इंटरनेशनल मैच में विपक्षी टीम का नौवां विकेट 100 रन से कम पर गिरने के बाद हारने वाली पहली पूर्ण सदस्य टीम बन गई। जिम्बाब्वे का 9वां विकेट 90 रन पर ही गिर गया था।

घर में जिम्बाब्वे ने बचाया सबसे छोटा स्कोर
घरेलू मैदान पर जिम्बाब्वे की टीम इतना छोटा स्कोर कभी डिफेंड नहीं कर पाई थी। पाकिस्तान के खिलाफ टीम 118 रन बनाकर इसी मैदान पर 2021 में जीती थी। अब 115 रन बनाकर ही भारत को हरा दिया।

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...