18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeखेलटीम इंडिया! तुमने झंडा गाड़ दिया... पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर धांसू...

टीम इंडिया! तुमने झंडा गाड़ दिया… पीएम मोदी ने पाकिस्तान पर धांसू जीत की यूं दी रोहित सेना को बधाई

Published on

अहमदाबाद

नीले समंदर में डूबे नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रोहित शर्मा का बल्ला कुछ ऐसा चला कि पाकिस्तानी आक्रमण की धार कुंद हो गई और इस चर्चित मुकाबले में भारत ने शनिवार को सात विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करके चिर प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ विश्व कप में जीत का रिकॉर्ड 8-0 कर लिया। महीनों पहले से जिस मैच के चर्चे थे उसमे ना तो शाहीन शाह अफरीदी को स्विंग मिली और ना ही बाबर आजम का बल्ला चला। इस महा मुकाबले में बल्ला भी मेजबान टीम का चला और गेंदबाज भी। गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया और जवाब में बल्लेबाजों ने 30.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इस खास मौके पर पीएम मोदी ने टीम इंडिया को बधाई दी।

विश्व कप में 1992 के बाद से भारत की पाकिस्तान पर यह लगातार 8वीं जीत है। नवरात्रि की तैयारी में जुटे शहर को भारत की जीत ने एक दिन पहले ही उत्सवमय कर दिया और मैदान पर भारी तादाद में जुटे दर्शकों के उल्लास ने इसकी बानगी दी कि जीत का जश्न स्टेडियम में थमने वाला नहीं है। वहीं टीवी के आगे नजरें गड़ाए बैठे देश के कोने कोने में क्रिकेटप्रेमियों के लिए त्योहार की शुरुआत आज ही से हो गई। इस जीत के साथ भारत अंकतालिका में भी रनरेट में न्यूजीलैंड को पछाड़कर तीन मैचों में छह अंक के साथ शीर्ष पर पहुंच गया। वहीं पाकिस्तान टूर्नामेंट में पहली हार के बाद चौथे स्थान पर है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया- टीम इंडिया हर तरह से। जबरदस्त प्रदर्शन के दम पर आज अहमदाबाद में एक शानदार जीत। टीम को बधाई और आगे के मैचों के लिए शुभकामनाएं। भारत की जीत के सूत्रधार रहे जसप्रीत बुमराह की अगुवाई में गेंदबाज और कप्तान रोहित शर्मा। गेंदबाजों ने वनडे विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को दूसरे न्यूनतम स्कोर पर आउट किया। इससे पहले 1999 में पाकिस्तानी टीम 180 रन पर आउट हो गई थी। अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में रिकॉर्डतोड़ शतक के बाद लगातार दूसरे शतक की ओर बढ़ रहे रोहित 22वें ओवर में 86 रन बनाकर अफरीदी की गेंद पर इफ्तिखार को कैच देकर पवेलियन लौट गए लेकिन तब तक मैच पाकिस्तान की जद से निकल ही चुका था।

रोहित ने 63 गेंद में छह चौकों और छह छक्कों की मदद से 86 रन बनाए। उनके जाने के बाद श्रेयस अय्यर (नाबाद 53) और केएल राहुल (नाबाद 19) ने जीत की औपचारिकता पूरी की। डेंगू से उबरकर लौटे शुभमन गिल (16) और विराट कोहली (16) सस्ते मे आउट हो गए थे। इससे पहले भारत के लिए नई गेंद संभालने वाले सिराज और बुमराह ने अपनी लैंथ में बदलाव करके सीम का पूरा फायदा उठाते हुए पाकिस्तान के मध्यक्रम को निस्तेज कर दिया।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...