9.5 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलआईसीसी अवॉर्ड्स में टीम इंडिया की धूम, सूर्यकुमार यादव के बाद रेणुका...

आईसीसी अवॉर्ड्स में टीम इंडिया की धूम, सूर्यकुमार यादव के बाद रेणुका सिंह को भी सम्मान

Published on

दुबई

आईसीसी पिछले साल बेस्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहा है। भारत के विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को 2022 का मेंस टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया। महिलाओं के वर्ग में भारत की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह आईसीसी की इमर्जिंग महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार हासिल करने में सफल रहीं। वह इस अवॉर्ड को जीतने वाली भारत की पहली महिला क्रिकेटर हैं।

2022 में रेणुका सिंह के 40 विकेट
26 साल की रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया की डार्सी ब्राउन, इंग्लैंड की एलिस कैप्से और हमवतन यास्तिका भाटिया को पछाड़कर ‘एमर्जिंग प्लेयर’ पुरस्कार जीता। रेणुका ने 2022 में सफेद गेंद के दोनों प्रारूपों में महज 29 मैच में 40 विकेट अपने नाम किये और महान क्रिकेटर झूलन गोस्वामी के जाने से हुई कमी को भरने की कोशिश की। वनडे में रेणुका बेहतरीन रहीं, उन्होंने 18 विकेट झटके जिसमें से आठ विकेट इंग्लैंड के खिलाफ दो मैच से आये जबकि सात विकेट भारत की श्रीलंका के साथ सीरीज के दौरान मिले।

रेणुका ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सात टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनकी बल्लेबाजी इकाई को परेशान करते हुए आठ विकेट झटके। साथ ही राष्ट्रमंडल खेलों और एशिया कप के प्रदर्शन से भी सुर्खियां बटोरीं। उन्होंने 11 मैचों में 17 विकेट झटके। इसी वजह से उन्हें यह अवॉर्ड दिया गया है।

जानेसन को पुरुष कैटेगरी में अवॉर्ड
पुरुष कैटेगरी में दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन को इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। पिछले साल जानसेन ने टेस्ट में 19 की औसत से 36 विकेट लेने के साथ ही 234 रन भी बनाए। उन्होंने भारत के अर्शदीप सिंह, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान और न्यूजीलैंड के फिन एलेन को पछाड़कर यह अवॉर्ड जीता। इमर्जिंग पुरुष क्रिकेट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड जीतने वाले आखिरी खिलाड़ी ऋषभ पंत थे। उन्हें 2018 में यह सम्मान जीता था।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...