11.1 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलकनाडा के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला हुआ रद्द, जानिए सुपर 8...

कनाडा के खिलाफ टीम इंडिया का मुकाबला हुआ रद्द, जानिए सुपर 8 में कितना बड़ा फर्क पड़ेगा

Published on

फ्लोरिडा

कनाडा के खिलाड़ियों के पास भारत के खिलाफ खेलकर अच्छा अनुभव हासिल करने का मौका था। लेकिन बारिश की वजह से टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का मुकाबला नहीं हो पाया। अमेरिका के खिलाड़ियों ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर नाम कमा लिया था। अब कनाडा के पास भी यह मौका था लेकिन बारिश ने उन्हें धोखा दे दिया। सुपर 8 की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी कनाडा का यह टूर्नामेंट में आखिरी मुकाबला था। दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट से संतोष करना पड़ा।

मैदान गीला होने की वजह से मैच रद्द
अमेरिका और आयरलैंड का मैच भी मैदान गीला होने की वजह से ही नहीं हो पाया था। फ्लोरिडा में कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। इसकी वजह से मैदान पर कई जगह दलदल जैसी स्थिति हो गई है। इसी वजह से मैच होने असंभव हो गया है। ग्राउंड स्टाफ ने उसे काफी सूखाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। श्रीलंका और नेपाल के बीच इस मैदान पर होने वाला मुकाबला भी बारिश के ही भेंट चढ़ गया था।

दोनों टीमों के खिलाड़ी ने साथ बिताया समय
कनाडा की टीम को भले ही भारत के खिलाफ मैच खेलने का मौका नहीं मिला। लेकिन उनके खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर काफी समय बिताया। फ्लोहिडा में बारिश नहीं हो रही थी। इसकी वजह से दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरे। भारतीय टीम ने फुटबॉल खेलकर अभ्यास भी किया। इसके साथ ही कनाडा के खिलाड़ी भारतीय खिलाड़ियों के साथ लगातार बात करते भी नजर आए।

सुपर 8 पर पड़ेगा इसका असर?
हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या इस मैच के नतीजे का सुपर 8 के शेड्यूल पर असर पड़ेगा? तो इसका जवाब है नहीं। शुरुआत 3 मैच जीतकर भारत ने सुपर-8 में जगह पक्की कर ली थी। यह पहला से ही तय था कि भारत सुपर 8 में पहुंचता है तो ए-1 के रूप में जाएगा। इस मैच के रद्द होने से भारत के 7 पॉइंट हो गए हैं। अमेरिका 5 पॉइंट के साथ दूसरे नंबर पर रहा। अगर अमेरिका पहले नंबर पर भी होता तो वह ए-2 ही माना जाता और उसे उसी हिसाब से सुपर-8 में खेलना होता।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...