12.2 C
London
Thursday, April 16, 2026
Homeखेलटेस्ट को आपकी जरूरत है… रिटायरमेंट की बात सुन महान ब्रायन लारा...

टेस्ट को आपकी जरूरत है… रिटायरमेंट की बात सुन महान ब्रायन लारा ने विराट से की भावुक अपील

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास की अपनी इच्छा जाहिर की है। विराट कोहली ने अपने इस फैसले के बारे में टीम मैनेजमेंट को भी सूचित कर दिया है। विराट कोहली चाहते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद वह इस फॉर्मेट को अलविदा कहें। विराट कोहली के इस फैसले से सिर्फ उनके फैंस ही नहीं, दिग्गज ब्रायन लारा भी काफी निराश है। वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज लारा ने टेस्ट क्रिकेट से विराट को रिटायरमेंट नहीं लेने की भावुक अपील की है।

लारा ने अपने इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, ‘मुझे विश्वास है कि उन्हें मना लिया जाएगा। वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं। मुझे भरोसा है कि विराट के पास जितना भी टेस्ट क्रिकेट बचा है उसमें वह 60 से अधिक की औसत से रन बनाएंगे।’ ब्रायन लारा ने कोहली से जिस तरह की यह अपील की है उससे साफ पता चलता है कि वेस्टइंडीज यह दिग्गज इस भारतीय खिलाड़ी को कितना पसंद करते हैं।

रोहित के संन्यास के बाद विराट ने भी बनाया मन
बता दें कि इंग्लैंड दौरे के लिए बीसीसीआई अब एक नए कप्तान की तलाश में है। ऐसे में रोहित शर्मा के चयन पर संशय बना हुआ था, लेकिन उन्होंने टीम के चयन से पहले ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। टेस्ट फॉर्मेट रोहित शर्मा लंबे समय से संघर्ष कर रहे थे। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वह तीन मैच में सिर्फ 31 रन बना सके थे। टेस्ट से संन्यास के बावजूद विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में खेलते रहेंगे।

ऐसे में रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद विराट कोहली ने भी इस फॉर्मेट को छोड़ने का मन बनाया है। हालांकि, विराट कोहली की फिटनेस और फॉर्म अभी भी शानदार है। यही कारण है कि फैंस विराट कोहली के इस फैसले से काफी हैरान हैं। विराट और रोहित दोनों ने पिछले साल साथ में टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की थी।

Latest articles

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

भोपाल संसद आलोक शर्मा का नारी शक्ति ने किया भव्य सम्मान

भोपाल। नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लोकसभा में पारित कराने के समर्थन में भोपाल...

बीएचईएल झांसी में स्वास्थ्य शिविर आयोजित, ग्रामीणों को मिला लाभ

भेल झांसी l भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

अयोध्यानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6.28 किलो गांजा के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। भोपाल में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अयोध्यानगर थाना...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...