12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलबोल्ड होते ही गेंद बाउंड्री लाइन के पार, अजब-गजब आउट हुए श्रेयस...

बोल्ड होते ही गेंद बाउंड्री लाइन के पार, अजब-गजब आउट हुए श्रेयस अय्यर

Published on

कोलकाता:

मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 60वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हो गए। इस सीजन में श्रेयस अय्यर बल्ले से बिल्कुल भी कमाल नहीं दिखा सके। अय्यर को मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज ने बोल्ड किया। लगे साइड की गेंद को अय्यर बिल्कुल भी नहीं भांप पाए और फ्लिक करने की कोशिश में वह अपना विकेट गंवा बैठे। अय्यर ने अंशुल के खिलाफ जिस तरह से शॉट को लगाने का प्रयास किया उससे बैटिंग में वह बुरी तरह से एक्सपोज हो गए।

अंशुल की तेज तर्रार बॉलिंग पर अय्यर ऐसा चकमा खाए कि विकेट पर गेंद लगते ही सनसनाती हुई बाउंड्री लाइन के पार चली गई। अय्यर को तो कुछ देर के लिए अहसास तक नहीं हुआ था कि वह बोल्ड हो गए हैं।

मुंबई इंडियंस जीता था टॉस
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। केकेआर के लिए पारी में फिल साल्ट और सुनील नरेन ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे, लेकिन पहले ही ओवर में नुवान तुषारा फिल साल्ट को आउट कर दिया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपनी अद्भुत यॉर्कर से सुनील नरेन के विकेट को हवा उड़ा दिया।

बारिश के कारण ओवर में हुई कटौती
केकेआर और मुंबई के बीच मुकाबले के लिए ओवरों में कटौती की गई है। बारिश के कारण खेल को करीब दो घंटे की देरी से शुरू किया गया। ईडन गार्डन्स में दोपहर से ही लगातार बारिश हो रही थी। ऐसे में टॉस से पहले यह निर्णय लिया गया कि मैच 16-16 ओवर का कर दिया गया। खेल शुरू हुआ तो पहले गेंदबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस को इसका फायदा भी हुआ और गेंदबाजों ने शुरुआती सफलता दिला कर एक अच्छा स्टार्ट दिया।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...