32.9 C
London
Tuesday, June 23, 2026
Homeखेल'मुझे बचाने के लिए थैंक्स अश्विन...' ऑफ स्पिनर को झुक-झुककर सलाम कर...

‘मुझे बचाने के लिए थैंक्स अश्विन…’ ऑफ स्पिनर को झुक-झुककर सलाम कर रहे हैं कार्तिक!

Published on

सिडनी

भारतीय क्रिकेट टीम रविवार को पाकिस्तान रोमांचक जीत के बाद मेलबर्न से सिडनी पहुंची। जहां उनका सामना नीदरलैंड से होगा। यह मैच ऐतिहासिक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। बीसीसीआई ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें दिनेश कार्तिक ने रविचंद्रन अश्विन को विनिंग रन के लिए थैंक्स कहा। मैच में जब भारतीय टीम को दो गेंदों में दो रनों की जरूरत थी तभी फिनिशर के तौर पर टीम इंडिया में सामिल हुए दिनेश कार्तिक रन आउट हो गए। इसके बाद एक गेंद में दो रनों की जरूरत थी और अश्विन मैच जितवाकर लौटे।

कैमरे के सामने आने के बाद दिनेश कार्तिक अपने साथी अश्विन को थैंक्स कहना नहीं भूले। उन्होंने वीडियो में कहा- मुझे बचाने के लिए शुक्रिया अश्विन। इस पर अश्विन भी मुस्कुराते हुए कुछ कहते नजर आए। अगर यहां भारतीय टीम हारती तो सबसे ज्यादा आलोचना दिनेश कार्तिक की होती। उन्हें फिनिशर के तौर पर रखा गया है और उसी रोल के हिसाब से वह मैदान पर उतरे भी थे, लेकिन विकेट के पीछे मुस्तैद मोहम्मद रिजवान की चपलता के आगे वह चूक गए और रन आउट हो गए।

मोहम्मद नवाज की 5वीं गेंद पर उनके आउट होने के बाद अगली गेंद वाइड थी, जिसे अश्विन ने बड़ी चतुराई से छोड़ दिया। अब जीत के लिए एक गेंद पर एक रनों की जरूरत थी तो अश्विन ने मिडऑफ पर फील्डर के ऊपर से शॉट खेलते हुए भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाते हुए करोड़ों भारतीयों को दिवाली का गिफ्ट दिया। इसी वजह से दिनेश कार्तिक अश्विन को शुक्रिया कहते दिखे।

वीडियो में इन दोनों के अलावा हार्दिक पंड्या और विराट कोहली को टीम बस से उतरते देखा जा सकता है। पंड्या भी अपने बेटे अगस्त्य को गोद में लिए मुस्कुराते हुए नजर आए। उनके साथ उनकी पत्नी नताशा स्टेनकोविच भी थीं। विराट कोहली ने रविवार को 53 गेंदों में नाबाद 82 रनों की शानदार पारी के साथ भारत को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर चार विकेट से शानदार जीत दिलाई।

पाकिस्तान ने खराब शुरुआत से उबरते हुए 8 विकेट पर 159 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में भारत ने आखिरी गेंद पर लक्ष्य का पूरा किया, जिसमें कोहली और हार्दिक पंड्या (40) ने खराब शुरुआत के बाद टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी के साथ भारत को ड्राइविंग सीट पर लेआए।

Latest articles

लापरवाह ठेकेदारों पर कसेगा शिकंजा, तीन दिन में काम पूरा न होने पर होंगे ब्लैक लिस्ट : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने विकास...

भेल में यूनियन चुनाव की बढ़ी चुनौती, 20 प्रतिशत वोट के बिना नहीं मिलेगी मान्यता

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) भोपाल में मान्यता प्राप्त यूनियन के आगामी चुनाव...

भेल के शीर्ष अधिकारियों ने आम कर्मचारियों की तरह कतार में खड़े होकर किया भोजन, कैंटीन व्यवस्था का लिया जायजा

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), भोपाल की प्लांट कमेटी की बैठक में हेस्टू...

मध्य प्रदेश में 52% कम बारिश, मानसून की देरी से आधा सूखा जून, 4 जिलों में लू, 30 में बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक में हो रही देरी का असर बारिश...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...