15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलअंग्रेजों को घर में घुसकर रौंदा... श्रीलंका को 10 साल बाद मिली...

अंग्रेजों को घर में घुसकर रौंदा… श्रीलंका को 10 साल बाद मिली टेस्ट जीत

Published on

लंदन,

श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसके घर में घुसकर टेस्ट मुकाबले में करारी शिकस्त दी है. हालांकि वो टेस्ट सीरीज नहीं जीत सकी, लेकिन आखिरी मुकाबले में जीत जरूर दर्ज की है. इंग्लैंड ने 3 मैचों की टेस्ट सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया है.

इंग्लैंड ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा लिया था. जबकि सीरीज का तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच 6 सितंबर से खेला गया, जिसके चौथे दिन ही श्रीलंका ने यह मैच 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंकाई टीम ने 10 साल बाद कोई टेस्ट मैच जीता है. इससे पहले जून 2014 को श्रीलंका ने लीड्स टेस्ट में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया था. ओवरऑल इंग्लैंड में यह श्रीलंका की टेस्ट मैचों में चौथी जीत है. पहला टेस्ट अगस्त 1998 और दूसरा टेस्ट जून 2006 में जीता था.

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड टीम ने पहली पारी में 325 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 263 रन ही बना सकी थी. इस लिहाज से पहली पारी में इंग्लैंड टीम को 62 रनों की बढ़त मिली थी. इसके बाद इंग्लैंड टीम दूसरी पारी में 156 रन ही बना सकी और श्रीलंका को सिर्फ 219 रनों का टारगेट दिया.

इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने चौथे दिन ही 2 विकेट गंवाकर यह मुकाबला जीत लिया है. दूसरी पारी में श्रीलंका के लिए ओपनर पथुम निसंका ने 127 रनों की नाबाद दमदार पारी खेली. जबकि एंजेलो मैथ्यूज ने नाबाद 32 रन बनाए. उनके अलावा दिमुथ करुणारत्ने ने 8 और कुसल मेंडिस ने 39 रन बनाए.

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...