16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeखेलकड़वी यादों के साथ खत्म हुआ मैच, नहीं मिलाया एक दूसरे से...

कड़वी यादों के साथ खत्म हुआ मैच, नहीं मिलाया एक दूसरे से हाथ, हाथापाई की आई नौबत!

Published on

नई दिल्ली

आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच मुकाबले में भारी ड्रामा देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में मैदान पर पूरे मैच के दौरान माहौल काफी टेंस रहा। यही कारण है कि जब मैच खत्म हुआ तो श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी एक दूसरे से बिना हाथ मिलाए ही पवेलियन वापस लौट गए।

दरअसल इसकी शुरुआत श्रीलंकाई पारी के दौरान हुई थी, जब बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने एंजलो मैथ्यू जो को टाइम आउट नियम के तहत बिना कोई गेंद खेले ही पवेलियन वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया था। इस कारण काफी देर तक मैदान पर अंपायर और खिलाड़ियों के बीच बहस भी हुई थी, लेकिन नियम के अनुसार मैथ्यूज को आउट दे दिया गया।

पूरे मामले शाकिब ने क्या कहा?
श्रीलंका को 3 विकेट से हारने के बाद बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इसस दौरान शाकिब से जब टाइम आउट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘मुझे एक फील्डर ने बताया कि अगर मैं अपील करता हूं तो मैथ्यूज आउट हो जाएगा और मैंने अपील की। मैं नहीं जानता यह सही है या फिर गलत लेकिन अगर यह नियम के तहत है तो भी फिर मैंने कुछ गलत नहीं किया।

श्रीलंका ने विश्व कप में पहली बार जीता बांग्लादेश
आईसीसी वनडे विश्व कप के इतिहास में बांग्लादेशी टीम श्रीलंका को पहली बार हराने में कामयाब रही। इस मुकाबले में बांग्लादेश के लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने दमदार खेल दिखाया। शाकिब ने गेंदबाजी में दो विकेट लेने के साथ बल्लेबाजी में 82 रन भी पाए। इसके अलावा नजमुल हौसेन शांतो ने भी 90 रनों की पारी खेली।गेंदबाजी में बांग्लादेश के लिए तंजीन हसन शाकिब ने सबसे अधिक तीन विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा शरीफुल इस्लाम ने दो विकेट निकाले जबकि मेदही हसन मिराज के खाते में भी एक विकेट आया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...