15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeखेल'लाखों' के खिलाड़ी ने दी करोड़ों की मुस्कान, यूं झूम उठे सचिन...

‘लाखों’ के खिलाड़ी ने दी करोड़ों की मुस्कान, यूं झूम उठे सचिन तेंदुलकर, नीता और आकाश अंबानी

Published on

चेन्नई

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2023 के एलिमिनेटर मैच में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर 81 रन की बड़ी जीत दर्ज की। मुंबई ने लखनऊ को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया। एमआई की इस जीत के हीरो युवा तेज गेंदबाज आकाश मधवाल रहे, जिन्होंने अपनी खूंखार गेंदबाजी से महफिल लूट ली। मधवाल के सामने लखनऊ के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए थे। ऐसे में आकाश को उनको इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। वहीं जब युवा गेंदबाज ने आखिरी विकेट लेकर लखनऊ को ऑल आउट किया तो दिग्गज सचिन तेंदुलकर, आकाश अंबानी और नीता अंबानी का रिएक्शन देखने लायक था।

दसअसल, लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी का 17वां ओवर मुंबई इंडियंस की ओर से आकाश मधवाल डाल रहे थे। उनके ओवर की तीसरी गेंद पर मोहसिन खान स्ट्राइक पर थे। मधवाल ने मोहसिन खान को शून्य पर ही क्लीन बोल्ड कर दिया, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 81 रन से जीत गई। एमआई की जीत के बाद मालिक आकाश अंबानी और मालकिननीता अंबानी की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

वहीं सचिन तेंदुलकर भी डगआउट में फूले नहीं समा रहे थे। मैदान पर कॉमेंट्री बॉक्स में हर जगह सिर्फ आकाश मधवाल के ही चर्चे हो रहे थे। इतना ही नहीं बल्कि आकाश को कप्तान रोहित शर्मा से भी शाबाशी मिली। इस पूरी घटना का वीडियो खुद आईपीएल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

आकाश मधवाल ने झटके 5 विकेट
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में अपने 3.3 ओवर के स्पेल में 1.4 की शानदार इकॉनमी से गेंदबाजी करते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके। उन्होंने प्रेरक मांकड़, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई और मोहसिन खान का शिकयर किया था। उन्होंने अपने खेले गए 7 मैचों में अब तक 7.77 की इकॉनमी से 13 विकेट अपने नाम किए हैं।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...