16.8 C
London
Saturday, April 18, 2026
HomeखेलIPL फाइनल के मजे को बारिश ने किया किरकिरा, बेसब्र फैंस यूं...

IPL फाइनल के मजे को बारिश ने किया किरकिरा, बेसब्र फैंस यूं करते दिखे इंतजार

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2023 का क्रेज फैंस के सिर चढ़ कर बोल रहा है। बिहार के दूर दराज इलाके में भी फैंस आईपीएल फाइनल को देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। हालांकि बारिश के कारण फैंस का मजा किरकिरा हो गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात और सीएसके के बीच फाइनल खेला जाएगा।

IPL फाइनल के रंग को बारिश ने किया फीका, बेसब्र फैंस यूं करते दिखे इंतजार
इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल के रंग को बारिश ने फीका कर दिया है। गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाने वाला फाइनल मैच बारिश के कारण शुरू नहीं हो सका है। इस मैच के लिए फैंस ना सिर्फ स्टेडियम में इंतजार कर रहे हैं बल्कि टेलीविजन पर भी मैच देखने के लिए वे बारिश रुकने के इंतजार में दिख रहे हैं।

बारिश रुकने के इंतजार में फैंस
ऐसा ही कुछ नजारा बिहार के मुंगेर में एक गांव का देखने को मिला जहां फैंस घर के बाहर टीवी पर मैच शुरू होने के इंतजार में दिखे। टेलीविजन के सामने युवा फैंस से लेकर बच्चों में भी आईपीएल फाइनल को लेकर उत्साह देखते ही बन रहा था।

घर के बाहर मैच देखने के लिए की व्यवस्था
हालांकि कुछ फैंस मैच समय से शुरू नहीं होने के कारण मायूस भी दिखे। टीवी के सामने लोगों की भिड़ साफ दिख रही है जिसमें वह हाइलाइट्स देख कर अपना समय निकाल रहे हैं। मैच के इंतजार में बैठे फैंस को बारिश का बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था लेकिन वह फिर भी मैच शुरू होने की उम्मीद में बैठे हुए दिखे।

फैंस में भी है मायूसी
बता दें कि सीएसके और गुजरात के बीच यह फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। हालांकि बारिश के कारण टॉस भी नहीं किया जा सका है।

मैच के लिए रखा गया है रिजर्व डे
हालांकि अगर बारिश के कारण मैच शुरू नहीं हो पाता है तो बीसीसीआई की तरफ से इसके लिए रिजर्व डे रखा गया है। हालांकि पूरी कोशिश ये की जा रही है कि कम से कम पांच ओवरों का भी मैच भी जरूर हो सके।

 

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...