9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलकहानी उस अंपायर की जिसने नहीं दी वाइड और बनी कोहली की...

कहानी उस अंपायर की जिसने नहीं दी वाइड और बनी कोहली की सेंचुरी… क्या सच में ‘बेईमानी’ हुई?

Published on

नई दिल्ली ,

तारीख 19 अक्टूबर 2023, जगह पुणे में मौजूद महाराष्ट्र क्रिकेट एसोस‍िएशन स्टेडियम. भारत और बांग्लादेश के बीच वर्ल्ड कप 2023 में मैच नंबर 17 चल रहा था. भारत जीत के मुहाने पर पहुंच चुका था. विराट कोहली भी अपने शतक से महज 3 रनों की दूरी पर थे. उनके शतक के खात‍िर ही विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल लगातार उनको स्ट्राइक दे रहे थे, ताकि वो हर हाल में शतक पूरा करें.

इसी बीच बांग्लादेश की ओर से भारतीय पारी का 42वां ओवर बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्प‍िनर नसुम अहमद करने आए. उन्होंने पहली ही गेंद लेग साइड की ओर फेंकी. कुछ फैन्स को लगा कि यह गेंद वाइड देनी चाहिए थे, अंपायर रिचर्ड केटलरो ने पक्षपात द‍िखाया और विराट कोहली को शतक बनाने का मौका दिया.

बहरहाल, विराट कोहली नसुम के नेगेटिव लाइन वाली गेंदबाजी को देखकर कुछ पल के लिए सरप्राइज रह गए. उनको ऐसा लगा कि अंपायर रिचर्ड वाइड (WIDE) दे देंगे और वह शतक से चूक जाएंगे, लेकिन रिचर्ड एकटक खड़े रहे. फ‍िर विराट ने नसुम की एक और गेंद खेली, फिर तीसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना 48वां शतक जड़ दिया.

इसके बाद विराट ने अपने स्टाइल में बल्ला लहराया और पेवेल‍ियन लौटे. यह भारत की टूर्नामेंट में लगाातार चौथी जीत रही. हालांकि, इस WIDE बॉल के निर्णय पर सोशल मीडिया पर फैन्स में ‘महाभारत’ हो गई. कई लोगों का मानना था यह क्ल‍ियरली वाइड गेंद थी. वाइड बॉल पर बवाल क्यों हुआ, इस लेकर नियम क्या है ? कौन हैं अंपायर रिचर्ड केटलबरो? यही हम आपको सरल भाषा में समझाने जा रहे हैं.

वाइड बॉल क्यों नहीं दी गई?
आख‍िर किन पर‍िस्थ‍ित‍ियों में एक अंपायर वाइड गेंद नहीं दे सकता है? इस बारे में हमने क्रिकेट के नियम बनाने वाली संस्था मेर‍िलबॉर्न क्रिकेट क्लब (MCC) के नियम देखे. MCC के 22.4 नियम के मुताब‍िक वाइड बॉल निम्न शर्तों में नहीं दी जा सकती है. मार्च 2022 में वाइड के न‍ियमों में बदलाव हुए थे.

यद‍ि बल्लेबाज गेंद के दौरान मूव कर रहा हो तो वाइड बॉल नहीं दी जाती है. वहीं गेंद बल्लेबाज के काफी पास से गुजरी हो. यदि गेंद बल्लेबाज के को छूती है तो अंपायर किसी डिलीवरी को वाइड नहीं मानेंगे, बल्कि तभी गेंद को वाइड करार देंगे, जब गेंद बल्लेबाज के पास से गुजरती है.वहीं क्रिकेट के नियम यह भी कहते हैं, “अगर बल्लेबाज हिलने-डुलने से गेंद उसके पास से वाइड निकल जाती है, तो अंपायर किसी डिलीवरी को वाइड नहीं ठहराएगा.”

हालांकि, मैच के दौरान पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज और अब कमेंट्री कर रहे दीप दासगुप्ता ने तंज कसते हुए कहा केएल राहुल और फिर अंपायर की थोड़ी मदद से विराट कोहली ने अपना शतक पूरा किया. दरअसल, वाइड देखने के ल‍िए बल्लेबाज के स्टांस की पोजीशन देखी जाती है. व‍िराट उस शॉट के दौरान थोड़ा मूव हो गए थे. इस कारण वाइड नहीं दी गई.

कौन है अंपायर रिचर्ड केटलबरो
रिचर्ड केटलबरो काफी फेमस अम्पायर हैं. वह इंग्लैंड के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट भी खेलचुके हैं. अंपायर‍िंग कर‍ियर की बात करें तो उन्होंने 112 टेस्ट मैचों में टीवी अंपायर और मैदानी अंपायर‍िंग की भूम‍िका न‍िभाई है. वहीं उन्होंने 155 वनडे मैचों में अंपायर‍िंग और टीवी अंपायर की भूमिका न‍िभाई है. वहीं 51 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भी अंपायर‍िंग कर चुके हैं.

क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की फुल कवरेज
इसके अलावा उन्होंने 33 फर्स्ट क्लास मैचों में 1258 और 21 लिस्ट ए मैचों में 290 रन बना चुके हैं. वह बाएं हाथ के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज और पार्टटाइम बॉलर थे, 2006 में उन्हें ईसीबी की अंपायर‍िंग ल‍िस्ट में जोड़ा गया. उन्होंने 2009 में ओल्ड ट्रैफर्ड में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग की शुरुआत की.

वहीं 2011 में भारत में आयोज‍ित वर्ल्ड कप के लिए 18 अंपायरों के पैनल में शामिल किया गया. उसी साल उन्हें आईसीसी के एलीट पैनल में शामिल किया गया और, तब वह 38 के थे और पैनल में सबसे कम उम्र के अंपायर थे. ठीक दो साल बाद 2013 में एलीट पैनल में शामिल किया गया और उनको आईसीसी का ‘अंपायर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार म‍िला.

रिचर्ड केटलबरो का टीम इंडिया से कनेक्शन
रिचर्ड केटलबोरो पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में जब भी भारत के मैच में फील्ड अंपायर बने हैं, तब टीम इंडिया के साथ कुछ ना कुछ अनहोनी हुई है. फिर चाहे वो टी-20 वर्ल्ड कप 2021 हो या फिर साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का सेमीफाइनल, जहां महेंद्र सिंह धोनी रनआउट हुए थे. वहीं रिचर्ड कैटलबोरो भारत के लिए कई मैचों में अनलकी साबित हुए हैं. इनमें 2014 टी-20 वर्ल्ड कप, 2015 वनडे वर्ल्ड कप, 2016 टी-20 वर्ल्ड कप 2016, 2017 चैम्पियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मुकाबले भी शामिल हैं.

भारत और बांग्लादेश के बीच हुए मैच की हाइलाइट्स
वर्ल्ड कप 2023 के मैच नंबर 17 में विराट कोहली ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ छक्का जड़कर वनडे करियर का 48वां शतक पूरा किया. उनके शतक के कारण ही भारत ने गुरुवार को बांग्लादेश को 51 गेंद शेष रहते हुए सात विकेट से हराकर वनडे वर्ल्ड कप में अपना विजय अभियान जारी रखा. मैच में रोहित शर्मा (40 गेंद, 48 रन) और शुभमन गिल (55 गेंद, 53 रन) के बाद किंग कोहली ने 97 गेंद पर नाबाद 103 रन बनाए. वहीं कोहली को केएल राहुल ( नाबाद 34) का भरपूर साथ मिला और भारत ने 41.3 ओवर में तीन विकेट पर लक्ष्य पा लिया. बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 256/8 का स्कोर खड़ा किया था. ल‍िटन दास ने 66 और महमदूल्लाह ने 46 रन बनाए थे.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...