12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलटीम शर्मसार हो रही है और हार्दिक पंड्या पार्टी मना रहे हैं,...

टीम शर्मसार हो रही है और हार्दिक पंड्या पार्टी मना रहे हैं, पोलार्ड के बर्थडे पर उछल उछलकर नाचे!

Published on

मुंबई

इंडियन प्रीमियर लीग का 17वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा है। पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम सबसे पहले प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई। आईपीएल 2024 में मुंबई हार्दिक पंड्या की कप्तानी में मैदान पर उतरी है। टीम इस सीजन में अब तक कुल 13 मैच खेल चुकी है जिसमें से उसे सिर्फ 4 में जीत मिली है। हालांकि, इसके बावजूद कप्तान हार्दिक पंड्या का टशन कम नहीं हुआ है। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद हार्दिक के चेहरे पर मुस्कुराहट बनी रही है।

ऐसा ही कुछ टीम के बैटिंग कोच कीरोन पोलार्ड के जन्मदिन पर देखने को मिला। पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के साथ अपना 37वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान हार्दिक पंड्या भी उनके साथ थे। हार्दिक ने जोर शोर से पोलार्ड के जन्मदिन को सेलिब्रेट किया। इस खास मौके का वीडियो और फोटो मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

रोहित और सूर्यकुमार नहीं आए नजर
पोलार्ड के जन्मदिन पर मुंबई इंडियंस ने जो वीडियो शेयर किया उसमें रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे सीनियर खिलाड़ी नदारद दिखे। बता दें कि पोलार्ड खुद एक खिलाड़ी के तौर पर लंबे समय तक मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कई मौकों पर मुंबई को अपने खेल से हारे हुए मैच में जीत दिलाने का काम किया। वह टीम के लगभग सभी खिलाड़ियों के करीब रहे हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन में जिस तरह से टीम का प्रदर्शन रहा है, उससे यह साफ है कि ड्रेसिंग रूम का माहौल थोड़ा गंभीर है।

गुजरात टाइटंस से वापस आए थे हार्दिक
बता दें कि हार्दिक पंड्या ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ ही की थी, लेकिन 2022 में वह इस फ्रेंचाइजी को छोड़कर गुजरात टाइटंस में चले गए। इस टीम के साथ वह दो साल रहे जिसमें एक बार फ्रेंचाइजी चैंपियन बनी और दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी। हालांकि, दो सफल सीजन के बावजूद हार्दिक ने अचानक मुंबई इंडियंस में वापस आने का फैसला कर लिया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...