8.2 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeखेलT20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीम भी मालामाल, व‍िजेता को मिलेगा...

T20 वर्ल्ड कप फाइनल हारने वाली टीम भी मालामाल, व‍िजेता को मिलेगा छप्परफाड़ इनाम

Published on

नई दिल्ली,

आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्डकप 2024 का आज (29 जून) फाइनल भारत- साउथ अफ्रीका के बीच है. टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भारतीय समयानुसार रात के 8 बजे ब्रिजटाउन (बारबाडोस) के केंसिंग्टन ओवल मैदान में है. टी20 वर्ल्डकप में इस बार फाइनल जीतने वाली टीम तो मालामाल होगी ही. वहीं जो टीम हारती है यानी उपव‍िजेता रही वो भी मालामाल होगी. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने इस मेगा इवेंट के ल‍िए मेगा प्राइज मनी का भी ऐलान क‍िया था.

विजेता टीम को रिकॉर्डतोड़ प्राइज मनी
टी20 वर्ल्डकप 2024 जीतने वाली टीम को लगभग 20.36 करोड़ रुपये (2.45 मिलियन डॉलर) मिलेंगे. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार विजेता टीम को इतनी राशि मिलेगी. वहीं फाइनल में हारने वाली टीम यानी उप-विजेता को लगभग 10.64 करोड़ रुपये (1.28 मिलियन डॉलर) मिलेंगे.

खास बात यह है सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीमों को एक समान 6.54 करोड़ (787,500 डॉलर) दिए जाएंगे. यानी अफगान‍िस्तान और इंग्लैंड की टीमें भी मालामाल हुई हैं. टी20 वर्ल्डकप में इस बार 20 टीमों ने ह‍िस्सा ल‍िया. कुल म‍िलाकर इस बार हर टीम को आईसीसी की तरफ से कुछ ना कुछ इनामी धनराशि दी गई. सुपर-8 (दूसरे राउंड) से आगे नहीं बढ़ने वाली टीमों में से प्रत्येक को 382,500 डॉलर (लगभग 3.17 करोड़ रुपये) द‍िए गए.

93.51 करोड़ रुपये बांटेगी आईसीसी
नौवें से 12वें स्थान तक रहने वाली टीमों में प्रत्येक को 247,500 डॉलर (लगभग 20.57 करोड़ रुपये) म‍िलेंगे. जबकि 13वें से 20वें स्थान तक रहने वाली टीमों में से प्रत्येक को 225,000 डॉलर (लगभग 1.87 करोड़ रुपये) मिलेंगे. इसके अलावा मैच जीतने पर (सेमीफाइनल और फाइनल को छोड़कर) टीमों को अतिरिक्त 31,154 डॉलर (लगभग 25.89 लाख रुपये) मिलेंगे. टी20 वर्ल्डकप के लिए कुल 11.25 मिलियन डॉलर (लगभग 93.51 करोड़ रुपये) की प्राइज मनी तय की गई है.

टी-20 वर्ल्डकप की प्राइज मनी
• विजेता: करीब 20.36 करोड़ रुपये
• उप-विजेता: 10.64 करोड़ रुपये
• सेमीफाइनल: 6.54 करोड़ रुपये
• दूसरे राउंड से बाहर होने पर: 3.17 करोड़ रुपये
• 9वें से 12वें स्थान वाली टीम: 2.05 करोड़ रुपये
• 13वें से 20वें स्थान वाली टीम: 1.87 करोड़
• पहले और दूसरे राउंड में जीत: 25.89 लाख रुपये

Latest articles

पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में सुरक्षा बलों पर फायरिंग; 5 घायल, कोलकाता में TMC ऑफिस पर चला बुलडोजर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा की घटनाएं शुरू हो गई हैं।...

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...