15.8 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलदुनिया के नंबर एक बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी, हार्दिक पंड्या...

दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज को हवा भी नहीं लगी, हार्दिक पंड्या ने बलखाती गेंद से उड़ा दिया डंडा

Published on

कोलंबो

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वनडे में दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज हैं। उनका फॉर्म भी शानदार है। नेपाल के खिलाफ इसी एशिया कप 2023 में बाबर ने बेहतरीन शतक ठोका था। इस टूर्नामेंट से पहले अफगानिस्तान के खिलाफ भी उन्होंने अच्छी बैटिंग की थी। लेकिन भारत के खिलाफ पहली ही गेंद से बाबर जूझ रहे थे। 11 गेंद तो उन्हें खाता खोलने में लग गए। बुमराह की गेंद बाबर को समझ ही नहीं आ रही थी।

हार्दिक पंड्या ने कर दिया खेल
जसप्रीत बुमराह ने बाबर आजम पर दबाव बनाया था लेकिन विकेट हार्दिक पंड्या ने ले लिया। 11वें ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने हार्दिक को गेंदबाजी दी। बाबर पहली तीन गेंद पर कोई रन नहीं बना पाए। ओवर की 5वीं गेंद अंदर की तरफ स्विंग हो गई। बाबर इसके लिए तैयार नहीं थे। गेंद उनके बैट और पैड के बीच से विकेट पर जाकर लगी। 24 गेंद पर पाकिस्तान के कप्तान ने सिर्फ 10 रनों की पारी खेली।

भारत के खिलाफ खराब रिकॉर्ड
बाबर आजम का वनडे में भारत के खिलाफ रिकॉर्ड काफी साधारण है। 7 मैच में भारत के खिलाफ वह 6 बार बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 168 रन निकले हैं। यानी भारत के खिलाफ वनडे में बाबर का औसत सिर्फ 28 का ही है। करियर औसत की बात करें तो बाबर वनडे में 58 से ज्यादा की औसत से रन बनाते हैं। वह वनडे में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं लेकिन भारत के खिलाफ उनकी बत्ती गुल हो जाती है।

पाकिस्तान के सामने 357 का लक्ष्य
रिजर्व डे पर खेले जा रहे एशिया कप के सुपर 4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 357 रनों का लक्ष्य दिया है। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और केएल राहुल ने शतक ठोके। ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बल्ले से अर्धशतकीय पारियां निकली।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...