19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेलइन तीन फैसलों ने तो सबको चौंका दिया, बांग्लादेश टी-20 सीरीज में...

इन तीन फैसलों ने तो सबको चौंका दिया, बांग्लादेश टी-20 सीरीज में कहीं भारी ना पड़ जाए

Published on

नई दिल्ली:

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बांग्लादेश के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस सीरीज में एक बार फिर युवा प्रतिभाओं को मौका दिया गया है। सूर्यकुमार यादव एक बार फिर कप्तानी के रोल में नजर आएंगे। वहीं बीसीसीआई ने स्क्वाड का चयन करते हुए 3 चौंकाने वाले फैसले लिए हैं, जिनके बारे में जानकर शायद आपको भी हैरानी हो।

​मयंक यादव को मेडिन कॉल
आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से कोहराम मचाने वाले 22 साल के तेज गेंदबाज मयंक यादव को बांग्लादेश सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया है। हालांकि मयंक आईपीएल के बीच में ही चोटिल हो गए थे। मयंक काफी युवा हैं। उन्हें डॉमेस्टिक क्रिकेट का भी ज्यादा अनुभव नहीं है। उन्होंने सही से एक पूरा आईपीएल सीजन भी नहीं खेला है। बीसीसीआई को यह फैसला भारी पड़ सकता है। कुछ ऐसा ही तेज गेंदबाज उमरान मलिक के साथ भी हुआ था। लेकिन अब दूर-दूर तक टीम के आसपास भी नहीं हैं।

​कोई उपकप्तान ना होना
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज में भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं है। बता दें कि हार्दिक पंड्या इस टीम का हिस्सा हैं। इसके बावजूद उन्हें यह जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई। जून में हुए टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक भारत के उपकप्तान थे। लेकिन रोहित शर्मा के टी20 से संन्यास लेने के बाद सूर्यकुमार यादव को टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया।

जब सूर्या को कप्तान बनाया गया था। तो उस वक्त शुभमन गिल उपकप्तान थे। लेकिन गिल इस स्क्वाड का हिस्सा नहीं हैं। तो हो सकता है कि इसलिए किसी को उपकप्तान इस सीरीज में घोषित नहीं किया गया।

​ऋषभ पंत का ना होना
बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का चयन नहीं हुआ है। पंत बिल्कुल फिट हैं और अच्छी लय में नजर आ रहे हैं। वह फर्स्ट चॉइस विकेटकीपर भी हैं। ऐसे में उनका नाम ना होना थोड़ा चौंकाने वाला है। आगे लगातार भारत को टेस्ट मैच खेलने हैं। ऐसे में इस बात को ध्यान में रखते हुए बीसीसीआई ने पंत को शायद रेस्ट दिया हो। ऋषभ भारतीय बैटिंग लाइन अप के टेस्ट में अहम कड़ी हैं।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...