5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप का तीसरा बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को रौंदकर अफगानिस्तान ने रचा...

वर्ल्ड कप का तीसरा बड़ा उलटफेर, पाकिस्तान को रौंदकर अफगानिस्तान ने रचा इतिहास

Published on

चेन्नई

आईसीसी विश्व कप 2023 का 22वां मुकाबला पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और फिर कप्तान बाबर आजम और अबदुल्ला शफीक की अर्धशतकीय पारी के दम पर 50 ओवर में 7 विकेट पर 282 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 283 रन का टारगेट दिया।

अफगानिस्तान की तरफ से इस मैच में ओपनर बल्लेबाज गुरबाज ने 65 रन की जबकि दूसरे ओपनर जारदान ने 87 रन की शानदार पारी खेली। इसके बाद रहमत शाह ने भी नाबाद अर्धशतक (77 रन) लगाया और टीम को जीत दिलाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में अफगानिस्तान को 8 विकेट से जीत मिली और वनडे क्रिकेट इतिहास में इस टीम ने पाकिस्तान को पहली बार हराने में सफलता हासिल की। कप्तान शाहिदी भी इस मैच में 48 रन बनाकर नाबाद रहे और इस टीम ने 49 ओवर में 2 विकेट पर 286 रन बनाए।

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में यह अफगानिस्तान टीम की दूसरी जीत रही। इससे पहले अफगानिस्तान की टीम ने इंग्लैंड को 69 रन से हराया था। इस जीत के साथ अफगानिस्तान के 4 अंक हो गए हैं जबकि पाकिस्तान की यह पांच मैचों में लगातार तीसरी हार थी और दो जीत के साथ पाकिस्तान के भी अभी 4 अंक हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...