26.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeखेलटीम इंडिया में इस प्लेयर को नहीं मिला मौका, अब जड़ दिए...

टीम इंडिया में इस प्लेयर को नहीं मिला मौका, अब जड़ दिए 6 छक्के

Published on

नई दिल्ली,

भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली टी-20, वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. इस बार भी कई युवा प्लेयर्स को मौका नहीं मिल पाया है, जो आईपीएल या फिर घरेलू क्रिकेट में धमाल मचा रहे हैं. असम के प्लेयर रियान पराग को भी श्रीलंका सीरीज के लिए टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है, इस बीच उन्होंने रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा दिया है.

बुधवार को असम और हैदराबाद के मुकाबले में रियान पराग ने असम की ओर से सिर्फ 28 बॉल में 78 रनों की पारी खेली. असम की दूसरी पारी में रियान पराग ने 6 छक्के जड़े और 8 चौके भी मारे, उन्होंने इस दौरान 278.57 के स्ट्राइक रेट से रन बरसाए.

बता दें कि असम और हैदराबाद के बीच जारी रणजी ट्रॉफी मैच का यह दूसरा दिन था. हैदराबाद ने पहली पारी में 208 रन बनाए थे, जबकि असम पहली पारी में 205 पर ऑलआउट हो गया था. दूसरी पारी में भी असम की हालत खराब रही, लेकिन रियान पराग ने उन्हें सहारा दिया.

असम दूसरी पारी में दूसरे दिन के स्टम्प्स तक 182/6 का स्कोर बना पाई है. हैदराबाद की ओर से रवि तेजा, भगत वर्मा ने 2-2 विकेट लिए हैं. अगर रियान पराग की बात करें तो 21 साल के इस युवा ने आईपीएल में अपने प्रदर्शन से हर किसी को हैरान किया है. इस मैच में भी 78 रनों की पारी से पहले वह 4 विकेट झटक चुके हैं. आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए कई धमाकेदार पारी खेलने वाले रियान पराग अभी टीम इंडिया में डेब्यू का इंतज़ार कर रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रियान पराग के नाम 19 मैच में 1154 रन हैं, उन्होंने करीब 36 की औसत से रन बनाए हैं.

Latest articles

दादाजी धाम में 21 जून को आयोजित होगा निःशुल्क योग शिविर

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर के...

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...