12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के हिंदुओं पर क्रिकेटर राहुल तेवतिया की ये पोस्ट वायरल, जानें...

पाकिस्तान के हिंदुओं पर क्रिकेटर राहुल तेवतिया की ये पोस्ट वायरल, जानें ऐसा क्या लिखा है

Published on

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट राहुल तेवतिया सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पर आए दिन कुछ ना कुछ स्टोरी या पोस्ट अपने फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। वहीं तेवतिया ने हाल ही में एक और स्टोरी इंस्टाग्राम पर शेयर की है, जिसके चलते वह फिर से सुर्खियों पर हैं। दरअसल, उन्होंने पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं को लेकर एक स्टोरी शेयर की है। आखिर उन्होंने ऐसा क्या शेयर किया है, आइये जानते हैं।

पाकिस्तान के हिंदू को लेकर राहुल तेवतिया ने शेयर की स्टोरी
दरअसल, इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट वायरल हो रही है, जिसपर लिखा है कि, ‘ऑल आइज ऑन हिंदू ऑफ पाकिस्तान’। वहीं अब यही पोस्ट भारतीय क्रिकेटर राहुल तेवतिया ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। रिपोर्ट्स की मानें तो रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने फिलिस्तीन के हित में हाल ही में स्टोरी शेयर की थी। लेकिन यूजर्स द्वारा ट्रोल होने के बाद उन्होंने वो स्टोरी इंस्टाग्राम पर से डिलीट कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच भयानक युद्ध चल रहा है। इजराइल ने फिलिस्तीन के राफा में हाल ही में एयर स्ट्राइक की थी, जिससे काफी लोग मारे गए। ऐसे में अब फिलिस्तीन के समर्थक राफा के हित में इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर रहे हैं। उस पोस्ट पर लिखा है, ‘ऑल आइज ऑन राफा’। हालांकि पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे जुल्म पर अब काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला है।

राहुल तेवतिया का आईपीएल करियर
हरियाणा के अनुभवी ऑलराउंडर राहुल तेवतिया आईपीएल में 2014 से खेल रहे हैं। वह इस वक्त इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात टाइटंस के साथ जुड़े हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 93 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1013 रन बनाने के साथ-साथ 32 विकेट भी लिए हैं। हालांकि आईपीएल 2024 में उनका प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा। इस सीजन उन्होंने 12 मैचों में सिर्फ 188 रन बनाए।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...