10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलये कैच नहीं बवाल था... रुतुराज के लिए काल बन गए राशिद,...

ये कैच नहीं बवाल था… रुतुराज के लिए काल बन गए राशिद, बार-बार देखेंगे यह वीडियो

Published on

अहमदाबाद

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 59वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग तीनों में कमाल कर दिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के लिए शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने बेहतरीन शतक लगाया। इसके बाद जब दूसरी पारी में गुजरात बॉलिंग के लिए आई तो पावर प्ले में ही सीएसके के तीन विकेट गिरा दिए। इस दौरान टीम की फील्डिंग बहुत ही जबरदस्त रही। खास तौर से राशिद ने रुतुराज गायकवाड़ का बाउंड्री पर जो कैच लपका वह कमाल का था।

उमेश यादव की गेंद पर पारी के तीसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर सीएसके के कप्तान ने एक बड़ा शॉट लगाने का प्रयास किया था। गेंद लगभग बाउंड्री लाइन को पार करती हुई दिख रही थी, लेकिन तभी राशिद ने बाउंड्री के पास छलांग लगाकर उसे पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान वह खुद पर अपना संतुलन नहीं रख सके और बॉल उनके साथ छिटक गई।

दूसरे प्रयास में राशिद ने पकड़ा कैच
बाउंड्री के पास खड़े होने के कारण राशिद की कोशिश थी कि वह क्लीन कैच पकड़े। ऐसे में उन्होंने गेंद को पहले हवा में उछाला और फिर खुद को बाउंड्री रोप से बचाते हुए क्लीन कैच पकड़ा। हालांकि, पहली नजर में ऐसा लग रहा था कि उनका पैर रोप से टच कर गया है, लेकिन वीडियो रिप्ले में पता चला कि वह बस कुछ ही इंच से दूर थे।ऐसे में रुतुराज गायकवाड़ बिना खाता खोले ही वापस पवेलियन लौट गए। इससे पहले वह दो गेंद खेल चुके थे, लेकिन वह रन नहीं बना पाए थे। इस तरह कप्तान गायकवाड़ के रूप में सीएसके को तीसरा झटका लगा।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...