12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलजिन्हें कहते थे भारत का फ्यूचर अब उन्हीं के साथ नाइंसाफी! आखिर...

जिन्हें कहते थे भारत का फ्यूचर अब उन्हीं के साथ नाइंसाफी! आखिर BCCI के दिमाग में चल क्या रहा है?

Published on

नई दिल्ली

5 सितंबर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपना स्क्वाड अनाउंस करने के लिए सभी टीमों के लिए आखिरी दिन था। ऐसे में बीसीसीआई ने भी डेडलाइन वाले दिन अपने स्क्वाड की घोषणा की। आगमी मेगा इवेंट में रोहित शर्मा ही टीम के कप्तान होंगे जबकि हार्दिक पंड्या उप कप्तान। वहीं टीम में कुछ ऐसे प्लेयर्स का सिलेक्शन हुआ है, जिसने शायद सबको चौंका दिया। इसके अलावा कुछ ऐसे प्लेयर्स का चयन नहीं हुआ जो टीम में जगह डिजर्व करते थे। आखिर कौन हैं वो प्लेयर्स जिनके साथ बीसीसीआई ने कहीं ना कहीं नाइंसाफी की है? आइये जानते हैं।

दीपक चाहर
भारतीय क्रिकेट टीम के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह डिजर्व करते थे। उन्होंने पिछले साल भारत के लिए लगातार वनडे क्रिकेट खेला है और अच्छा प्रदर्शन किया है। दीपक की ताकत उनकी स्विंग है और वह पावरप्ले में जमकर विकेट लेते हैं। हमने उन्हें ऐसा करते हुए आईपीएल में कई बार देखा है। चाहर ने अब तक भारत के लिए 13 वनडे में 16 विकेट लिए हैं। वह बड़ी कंजूसी से गेंदबाजी करते हैं और साथ ही बल्लेबाजी भी कर सकते हैं। चाहर ने भारत के लिए आखिरी वनडे दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। उसके बाद से उन्हें टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया गया।

युजवेंद्र चहल
यह बात हर किसी के समझ परे है कि आखिर युजवेंद्र चहल को क्यों बड़े इवेंट से टीम इंडिया से ड्रॉप कर दिया जाता है। चहल इस वक्त भारत के सबसे बड़े विकेट टेकर हैं। सबसे बड़ी बात कि भारत में वर्ल्ड कप हो रहा है और वह भारतीय पिचों पर अपनी जादुई गेंदबाजी से कमाल कर सकते हैं। गौरतलब है कि उनको टीम में शामिल नहीं किया गया। रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल एक जैसे खिलाड़ी हैं। दोनों ही फिंगर स्पिनर हैं और लोवर ऑर्डर में बल्लेबाजी कर सकते हैं। प्लेइंग 11 में दोनों में से कोई एक खिलाड़ी ही खेलेगा। ऐसे में युजवेंद्र चहल का टीम में होना बनता था। साथ ही इस वक्त भारत के पास वर्ल्ड कप के लिए एक भी लेग स्पिनर नहीं है और यह बहुत बड़ा रिस्क हो सकता है।

संजू सैमसन
टीम इंडिया के अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन एक ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिनके नाम पर हमेशा चर्चा हुई है। किसी का मानना है कि संजू को पर्याप्त मौके नहीं मिले। तो किसी का मानना है कि जब उन्हें मौके मिले तो वह खुद को साबित नहीं कर पाते। लेकिन इस बात का कोई जवाब नहीं दे सकता कि कब संजू ने लगातार 10 मैच टीम इंडिया के लिए खेले हों। संजू को 2-3 मैच के बाद ही टीम से ड्रॉप कर दिया जाता है। वहीं दूसरी ओर सूर्यकुमार यादव हैं जिन्हें वनडे में लगातार फ्लॉप होने के बाद भी मौके मिले जा रहे हैं। कहीं ना कही उनके साथ नाइंसाफी हुई है। संजू की जगह सूर्य को वर्ल्ड कप टीम में प्राथमिकता दी गई है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...