6.9 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेलटीम इंडिया की बादशाहत से टला खतरा, वनडे वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का...

टीम इंडिया की बादशाहत से टला खतरा, वनडे वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड का खराब फॉर्म जारी, हारा लगातार 5वां मैच

Published on

ब्लोमफोंटेन (साउथ अफ्रीका)

टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे के बाद इस फॉर्मेट में नंबर-1 पर पहुंच गई थी। भारत के 114 रेटिंग पॉइंट हो गए। वहीं नंबर-2 पर चल रही इंग्लैंड के 113 रेटिंग थे। वनडे के वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को दक्षिण अफ्रीका (SA vs ENG) से खेलने था और भारत की बादशाहत जाती दिख रही थी। लेकिन इंग्लैंड का खराब फॉर्म जारी है और टीम लगातार 5वां मैच हारकर रैंकिंग में चौथे स्थान पर लुढ़क गई है। उसके 109 रेटिंग हो गए हैं।

साउथ अफ्रीका ने हासिल की जीत
साउथ अफ्रीका ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में भी इंग्लैंड को हराया दिया है। मेजबान टीम ने पहले मैच को भी अपने नाम किया था। इस तरह साउथ अफ्रीका ने सीरीज को अपने नाम कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लेंड ने 7 विकेट पर 342 रन बनाए। कप्तान जोस बटलर ने 82 गेंदों पर 94 रनों की नाबाद पारी खेली। हैरी ब्रूक्स के बल्ले से भी 75 गेंदों पर 80 रन निकले। मोईन अली (51) ने भी अर्धशतक लगाया।

साउथ अफ्रीका ने शुरुआत से ही तेजी से रन बनाए। कप्तान टेम्बा बावुमा ने 102 गेंदों पर 109 रनों की पारी खेली। दूसरे छोर से भी बल्लेबाजों ने अटैक जारी रखा। 5 गेंद रहते टीम ने लक्ष्य को 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। डेविड मिलकर 37 गेंदों पर 58 रन बनाकर नाबाद रहे। एडेन मार्करम ने 43 गेंद पर 49, रासी वान डेर डुसेन ने 38 गेंद पर 38, मार्को जानसेन ने 29 गेंदों पर 32, डि कॉक ने 28 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेली। सभी बल्लेबाजों ने 25+ का स्कोर बनाया और उनका स्ट्राइक रेट 100 या उससे ऊपर का रहा।

वनडे का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना
इस पारी में दक्षिण अफ्रीका ने वनडे क्रिकेट का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया। टीम के टॉप-7 बल्लेबाजों ने 25 से ज्यादा रन बनाए। वनडे क्रिकेट में यह पहली बार हुआ है, जब किसी भी टीम के टॉप-7 बल्लेबाजों ने 25+ रन बनाए हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...