इंदौर
टीम इंडिया की नई रन मशीन शुभमन गिल ने अपने छोटे से वनडे करियर में तीसरा शतक ठोक दिया है। यह पिछली चार पारियों में उनके बल्ले से आई तीसरी शतकीय पारी (116, 208, 40 और 112) है। न्यूजीलैंड के खिलाफ होलकर स्टेडियम में उन्होंने 72 गेंदों में शतक पूरा किया, लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में 28वें ओवर में ही अपना विकेट फेंक दिया और 78 गेंद में 112 रन बनाकर आउट हो गए। शुभमन के पास आज भी दोहरा शतक बनाने का मौका था, लेकिन जल्दबाजी भारी पड़ गई।
सचिन की दिखी झलक
